कर्नाटक में इस पुलिस अधिकारी ने की ऑटो रिक्शा वाले की मदद, यूजर्स ने कहा- ”असली सिंघम”

Summary :

एक पुलिस अधिकारी की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। इस तस्वीर में एक ऑटो रिक्‍शा वाले की मदद करते हुए पुलिस अधिकारी दिखाई दे रहे हैं।

एक पुलिस अधिकारी की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। इस तस्वीर में एक ऑटो रिक्‍शा वाले की मदद करते हुए पुलिस अधिकारी दिखाई दे रहे हैं। बेंगलुरु पुलिस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस तस्वीर को पोस्ट किया है। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस तस्वीर को खूब पसंद किया है। 
बीते 4 दिसंबर को बेंगलुरु पुलिस ने ट्विटर पर इसे साझा किया। इस तस्वीर में दिखाई दे रहा है कि ऑटो रिक्‍शा को पुलिस अधिकारी धक्का दे रहे हैं। बता दें कि इस पोस्ट में पूरी घटना के बारे में कुछ नहीं बताया गया है। हालांकि तस्वीर में नजर आ रहा है कि रिक्शा अचानक किसी वजह से बंद हो गया उसके बाद उस रिक्‍शा ड्राइवर की मदद पुसिल अधिकारी ने की। 

सोशल मीडिया पर इस तस्वीर पर यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। पुलिस अधिकारी के ऑटो रिक्‍शा वाले की मदद करने पर कई यूजर्स ने उनकी तारीफ की है। जबकि कुछ यूजर्स ने तो उन्हें सिंघम तक का टैग दे दिया है। 
सोशल मीडिया यूजर्स ने की जमकर सराहना

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

Desk Team