इस देश में मच्छर मारना है पाप! वजह जान हो जाएंगे हैरान - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

इस देश में मच्छर मारना है पाप! वजह जान हो जाएंगे हैरान

किसी भी जीव को मारना पाप है, लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि उन्हें मारना ही पड़ता है। जैसे मच्छर…गर्मियों के दिनों में मच्छर हर किसी के लिए मुसीबत बन जाते हैं। इनसे डेंगू-मलेरिया फैलता है और फिर लोगों की सेहत पर सवाल खड़ा हो जाता है। लोग सरकार और नगर निगम को कोसते रहते हैं कि मच्छरों को मारने की कोशिश नहीं की गई।

Untitled Project 2023 10 14T114605.490

लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक देश है जहां मच्छर मारना पाप है? यहां तक कि अधिकारी भी दवा को छिड़कने आते है तो लोग उनका जीना हराम कर देते है। उन्हें दूर करने लगते हैं। यहां कुछ महीनों पहले मलेरिया बहुत फैला था लेकिन लोगों ने मछरों को फिर भी नहीं मारा और न मारने दिया बल्कि उन्हें बचाया।

इस देश में नहीं मारते है मच्छर

Untitled Project 2023 10 14T114649.804

जी हां, आज हम बात कर रहे है भूटान देश की। भूटान बौद्ध धर्म मानता है, इसलिए वहां किसी भी जीव को मारना पाप समझा जाता है। फिर चाहे वह बीमारी फैलाने वाला कीटाणु हो या कुछ और जीव। ऐसे में मलेरिया से बचने के लिए दवाएं छिड़कने वाले अधिकारियों को आज भी कई चुनौतीओं का सामना करना पड़ता है। जब सरकारी कर्मचारी दवा छिड़कने जाते हैं तो लोग हंगामा करने लगते है। कुछ साल पहले तो दवा घरों में जबरदस्ती घुस कर छिड़की जाती थी। मछरों में भी जान होती है, मच्छर को मारा नहीं जा सकता ऐसा वहां के लोगों का कहना है। लेकिन अब हालातों में समय के साथ सुधार आ रहा है। लोगों को समझ आने लगा है कि कहीं न कहीं ये सब उनकी भलाई के लिए है।

इन देशों में नहीं है एक भी मच्छर मौजूद

antartica

अब बात करते है ऐसे देश के बारें में जहां एक भी मच्छर मौजूद नहीं है। आइसलैंड, उत्तरी अटलांटिक महासागर में स्थित एक देश है जहां आपको एक भी मच्छर नहीं दिखाई देगा। असल में, यहां रेंगने वाले जीव जैसे कि सांप आदि भी नहीं देखने को मिलते है। यहां मकड़ियों की कुछ प्रजाति पाई जाती है लेकिन वो इंसानों के लिए इतनी ख़ौफनाक नहीं होती है। अंटार्कटिका एक और जगह है जहां मच्छर नहीं मिलते। अंटार्कटिका में मच्छर नहीं होते उसके पीछे का कारण है कि वहां इलाके में ठंड बहुत होती है। आइसलैंड में -38 डिग्री सेल्सियस का तापमान भी हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 8 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।