शायद यह बात आप भी जानते होंगे कि अक्सर जब बात रोटी या फिर चावल खाने की जाती है तो इनके न्यूट्रिशन वैल्यू की हमेशा तुलना की जाती है। बाकी शहरों की तरह भारत में भी चावल पसंद करने वालें लोगों की संख्या काफी ज्यादा है। लेकिन इसके न्यूट्रिशन को लेकर लोगों के मन में काफी सवाल होते हैं। कई लोगों का ऐसा मानना है कि चावल से मोटापा बढ़ता है और इस वजह से लोग चावल का काम सेवन करते हैं। अगर आपके मन में भी चावल को लेकर कुछ ऐसे ही सवाल हैं तो आपके लिए यह एक अच्छी खबर है।

बता दें कि जापान में हुई एक रीसर्च की मानें तो चावल खाने से आप मोटापा बढ़ता नहीं बल्कि कम होता है। रिसर्चर ने यह भी बताया कि आखिर येे कैसा होता है।

यह रिसर्च 136 देशों के लोगों की है उनकी चावल खाने की आदत और कैलरी इनटेक को ध्यान में रखते हुए की गई थी इसमें हर एक देश के लोगों के बीएमआई यानि बॉडी मास इंडेक्स के डेटा को देखा गया था।

इस स्टडी की लीड रिसर्चर प्रफेसर टोमोको ने बताया कि स्टडी में सामने आया है कि जिन देशों में चावल मुख्य भोजन के रूप में पसंद करते हैं वहीं मोटापे की दर सबसे कम थी। वहीं वेस्टर्न कंट्रीज जहां चावल कम खाए जाते थे वहां मामला कुछ अगल ही देखने को मिला।

रिसर्चर ने इसका करण भी बताया है कि चावल में फैट कम होता है। यह प्लांट कंपाउंड है साथ ही इसमें काफी अधिक मात्रा में पोषक तत्व भी पाएं जाते हैं। चावल खाने से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है जिसका सबसे अच्छा फायदा ये होता है कि आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं।

उन्होंने बताया कि जापानी और एशियन फूड स्टाइल में चावल को मुख्य भोजन के रूप में खाया जाता है। क्योंकि इन देशों में मोटापे की दर बहुत कम है जिसे देखते हुए खाने में चावल का प्रथमिकता देनी बहुत जरूरी है। स्टडी के बाद यह भी पता चला है कि खाने में चावल ज्यादा हेल्दी होते है बस इनकी थोड़ी ही सीमित मात्रा रखनी चाहिए।

स्टडी में अब सोशल और इन्वॉइरनमेंट फैक्टर्स को अडजस्ट करने के बाद फाइनली बात यह सामने आई कि चावल एक बेस्ट डाइट है जो बड़े पैमाने पर आपको मोटा होने से रोक सकती है। इसलिए आप यदि मोटे होने के डर के मारे चावल का सेवन नहीं करते तो बता दें कि चावल को भी सीमित मात्रा में खाना जरूरी होता है।


Download Android App
Download iOS App



