ज्योतिषशास्त्र का हमारे जीवन में काफी ज्यादा महत्व होता है। जिससे हर एक व्यक्ति अपने जीवन में होने वाली घटना से बच सकता है। ठीक इसी तरह हर धातु का भी सभी राशियों पर अपना-अपना महत्व होता है। आजकल स्वर्ण आभूषण जैसे चेन,अंगूठी,कड़ा पहनने का प्रचलन है। यदि आप भी सोने के आभूषण पहनते हैं तो ज्योतिशास्त्र के इन नियमों पर एक बार जरूर ध्यान दें।

1.मेष,कर्क,सिंह और धनु राशि वाले जातकों के लिए सोना पहनना शुभ और फलदायक होता है।
2.वृषभ,मिथुन,कन्या और कुंभ राशि वाले जातकों के लिए सोना पहनना ज्यादा अच्छा नहीं होता।

3.तुला और मकर राशि वाले लोगों को सोना बहुत कम पहनना चाहिए।
4.वृश्चिक और मीन राशि के जातकों को सोना पहनने से फायदा नुकसान कुछ भी नहीं है।

5.बता दें कि ऐसे लोगों को स्वर्ण आभूषणों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए जिनकी कुंडली में बृहस्पति खराब हो या दूषित हो।

6.स्वर्ण आभूषण एक पवित्र धातु है इसे पैरो में नहीं पहनना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि यह बृहस्पति की धातु है। इसे पैरों में धारण कर लेने से दांपत्य जीवन में समस्याएं आती हैं।

7.सोना पहनने वाले को शराब और मांसाहार का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मान्यता है कि सोना बृहस्पति की पवित्र धातु है। इसकी व पवित्रता बनाए रखनी चाहिए।
8.हाथ में सोना पहनने से आपकी कुंडली के तीसरे भाव में बृहस्पति सक्रिय भूमिका निभाएगा।

9.जो लोग लोहे,कोयले या शनि देव से संबंधित किसी धातु का व्यापार करते हो उनको स्वर्ण आभूषण धारण नहीं करना चाहिए।

10.सोने के आभूषण और नकली आभूषण व लोहे से निर्मित धातुओं को कभी एक साथ नहीं रखना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से बृहस्पति आपना शुभ प्रभाव नहीं देता।


Download Android App
Download iOS App



