हींग की खूशबू अच्छी होने के साथ-साथ हींग का स्वाद भी काफी अच्छा होता है जो किसी भी सब्जी को और भी ज्यादा टेस्टी बना देता है। हींग का प्रयोग सब्जी में खूशबू बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। हींग स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है जो शरीर को प्रोटीन,फाइबर,आयरन,नियासिन और राइबोफ्लेविन जैसे तत्व को प्रदान करता है।

इतना ही नहीं हींग में ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं इसके साथ ही इसमें एंटी-बैक्टीरियल,एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण भी होते हैं। वहीं हींग में कुछ प्राकृतिक रुप से दर्द को कम करने के गुण भी पाए जाते हैं इसलिए अक्सर सब्जी में हींग को इस्तेमाल किए जाने के साथ-साथ स्वास्थ्य समस्याओं को भी ठीक करने के लिए किया जाता है। बता दें कि आप हींग का प्रयोग कई तरह के घरेलू उपचारों में कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि हींग का इस्तेमाल आप कौन-कौन सी स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों में कर सकते हैं।

1.पेट की प्रॉब्लम को करें
अगर आपको पेट संबंधी कुछ परेशानी जैसे अपच,गैस,ब्लोटिंग,पेट में कीड़े और पेट खराब है तो आप हींग का प्रयोग कर सकते हैं ये आपकी पेट की समस्या को खत्म करने में बेहद लाभकारी होगा क्योंकि हींग के अंदर एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण के साथ-साथ दर्द को कम करने के भी गुण पाए जाते हैं। आपको सिर्फ करना ये होगा कि आप एक चुटकी हींग को पानी में घोलकर खाने से आधा घंटे बाद इसका सेवन करें आपका दर्द चुटकियों में छूमंतर हो जाएगा।

2.श्वसन संबंधी परेशानियों से छुटकरा पाने के लिए
हींग में जो एंटी-बैक्टीरियल,एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण पाए जाते हैं यह सभी कफ,खांसी और जुकाम जैसी परेशानियों से जल्द ही छुटकरा दिलाते हैं। आप हींग का पेस्ट तैयार करके इसे सीने पर लगा लें आपको जल्द ही आराम मिलेगा।

3.सिर दर्द को दूर करने के लिए
हींग में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेट्री जो कि सिर में ब्लड वैसल्स की सूजन को दूर करता है और सिरदर्द को जल्दी से ठीक करने में आपकी सहायता करता है। इसके लिए आप एक कप पानी में आधा चम्मच हींग डालकर 15 मिनट तक पानी में उबाल लें फिर इसे ठंडा करने के बाद इसे छानकर आप पी लें।

4.दांत दर्द में राहत
हींग दांत के दर्द को ठीक करने में लाभकारी होता है। ये मसूडों में संक्रमण होने से रोकता है। आप पानी में हींग और कुछ लौंग को अच्छे से उबाल लें इसके बाद आप इस पानी का कुल्ला कर लें आपको जल्द ही दांत के दर्द से राहत मिल सकेगी।



Download Android App
Download iOS App



