इस माला को पहनने से होता है गजब का चमत्कार,साथ ही होंगे आप रोग मुक्त

Summary :

वैसे तो कई तरह की मालाएं होती हैं जैसे तुलसी,मोती,रुद्राक्ष,चंदन आदि। इन सभी मालाओं के अलग-अलग लाभ होते हैं।

वैसे तो कई तरह की मालाएं होती हैं जैसे तुलसी,मोती,रुद्राक्ष,चंदन आदि। इन सभी मालाओं के अलग-अलग लाभ होते हैं। मगर एक माला ऐसी भी होती है जिसे पहनने से एक दो नहीं बल्कि कई सारे देवी-देवता की दिव्य शक्तियां माला को धारण करने वाली की सहायता करने शुरू कर देती है। इतना ही नहीं इस दिव्य माला को पहनने के बाद जीवन में कई चमत्कार भी दिखाई देने शुरू हो जाते हैं। तो चालिए आपको बताते हैं किस माला को पहनने से सभी मुरादें पूरी होती हैं। 
इस माला को पहने…
ज्योतिष के मुताबिक इस चमत्कारी माला का नाम शिव शक्ति रक्षा कवच कंठ माला है। ये वाली माला एक मुखी रुद्राक्ष से लेकर 14 मुखी एंव गौरी शंकर रुद्राक्ष से मिलाकर तैयार की जाती है। अगर आप भी भगवान शिव को प्रसन्न करने की कोशिश में लगे हुए हैं,लेकिन आप हर बार नाकाम हो जाते हैं तो ऐसे में आप इस प्रभावशाली माला को तुंरत धारण करें।
 

इस कंठ माला को पहनने के बाद जीवन की हर एक समस्या का निवारण होने लगता है। अगर धर्म शास्त्रों के मानें तो रुद्राक्ष को स्वयं भगवान शिव का साक्षात स्वरूप माना जाता है। रुद्राक्ष से बनी यह कंठ माला रक्षा कवच के रूप में भी कार्य करती है और धारण करने वाले इंसान को हर तरह की परेशानियों से बचाती है। 
इस माला को पहनने के लाभ
-इस माला को पहनने से अनेक पापों का नाश तो होता ही है साथ ही भय,चिंता,भूत-प्रेत बाधा से हमेशा-हमेशा से मुक्ति मिल जाती है।
-इस दिव्य माला को धारण करने से स्त्री रोग,गर्भ संबंधी रोग,संक्रामक रोग,आंखों एंव किडनी से सम्बंधित बीमारी झटपट दूर हो जाती है।
-इस माला को पहनने से कोढ़,नपुंसकता,पथरी,पीलिया,मूत्र रोग कफ,फेफड़े,बेचैनी आदि रोग ठीक हो जाते हैं। 
-इसके प्रभाव को वास्तुदोष से भी दूर किया जा सकता है साथ ही आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। 
-इस माला को धारण करने वाले के जीवन में कीर्ति,मान-सम्मान वैभव एंव सुख-समृद्धि में वृद्घि होती है। 

Desk Team