आजतक नहीं देखा होगा इतना खूबसूरत सांप, आराम से करता दिखा फोटोशूट, सुंदरता के कायल हुआ लोग - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

आजतक नहीं देखा होगा इतना खूबसूरत सांप, आराम से करता दिखा फोटोशूट, सुंदरता के कायल हुआ लोग

सोशल मीडिया पर एक सांप का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसे अब तक का सबसे खूबसरत सांप कहा जा रहा है। सफ़ेद और काले रंग के इस सांप को जिसने भी देखा, वो इसकी सुंदरता का कायल हो गया।

सांप का नाम सुनते ही लोगों का डर से बुरा हाल हो जाता है। चाहे फिर वो सांप जहरीला हो या नहीं। मगर सांप का नाम सुनते ही लोगों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक जाती है। सांप का आंतक ही इतना है कि इसे दूर से देखकर ही लोग भागने लगते हैं। वो बात अलग है कि लोग अब सांपो को भी कुत्ते और बिल्ली की तरह ही अपने घरों में पालने लग गए हैं।
1689058372 355847108 599493158685572 4348762232301049314 n
सांप का नाम सुनते ही हर किसी के दिमाग में भद्दे और गंदी सी छवि आंखो के आगे बनने लगती है। आज तक आपने सिर्फ खतरनाक और सिर्फ भद्दे से दिखने वाले सांपों को देखा होगा। मगर आज हम आपको दुनिया का सबसे खूबसूरत सांप दिखाने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक सांप दिखाई दे रहा है जिसकी खूबसूरती देख लोग इस पर से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं।

हरे-भरे पौधों और सफेद फूलों के बीच ये खूबसूरत सांप बेहद ही आराम से वीडियो बनवा रहा है,जैसे कोई मॉडल हो। सफ़ेद रंग के इस सांप के ऊपर काले रंग की धारियां बनी हुई है, जो इसकी सुंदरता को और बढ़ा रही है। इस वीडियो में दिख रहे सांप ने हर किसी का दिल ही जीत लिया है। बता दें कि इस सांप की प्रजाति अपनी सुंदरता के लिए ही जानी जाती है।
1689058475 screenshot 1
1689058481 screenshot 2
1689058487 screenshot 3
1689058492 screenshot 4
1689058498 screenshot 5
1689058505 screenshot 6
1689058512 screenshot 7
1689058519 screenshot 9
1689058526 screenshot 10
इस मादा सांप Lady Liquorice की खूबसूरती का हर कोई दीवाना हो गया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और अबतक इस वीडियो को करीब दो लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने कॉमेंट कर लिखा कि ये है खतरनाक खूबसूरती। दूसरे ने लिखा कि इसी तरह खूबसूरत लड़कियां लोगों को फंसाती है और फिर जहर से मार डालती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 1 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।