ज्वेलरी शॉप पर लूटपाट करने आई महिला, दुकानदार ने पलट दिया पूरा खेल, देखें वायरल वीडियो

Summary :

Lady Thief Beaten By Jewellery Shopkeeper: सोशल मीडिया पर ज्वलेरी शॉप का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला की हरकत को देखकर दुकानदार ने उसे जमकर पीटा। आपको बता दें कि यह वीडियो अहमदाबाद के रानीप इलाके का है। जहां एक महिला अपना मुंह ढककर ज्वलेरी शॉप पर आती है, फिर उसने ऐसी हरकत की जिसे देखकर दुकानदार को इतना गुस्सा आया कि वो उस महिला को थप्पड़ ही थप्पड़ मारने लगा। आइए जानते हैं कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया। Ahemdabad Crime News: दुकानदार ने महिला को जड़े थप्पड़ ज्वलेरी शॉप पर चोरी…

Lady Thief Beaten By Jewellery Shopkeeper: सोशल मीडिया पर ज्वलेरी शॉप का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला की हरकत को देखकर दुकानदार ने उसे जमकर पीटा। आपको बता दें कि यह वीडियो अहमदाबाद के रानीप इलाके का है। जहां एक महिला अपना मुंह ढककर ज्वलेरी शॉप पर आती है, फिर उसने ऐसी हरकत की जिसे देखकर दुकानदार को इतना गुस्सा आया कि वो उस महिला को थप्पड़ ही थप्पड़ मारने लगा। आइए जानते हैं कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया।

Ahemdabad Crime News: दुकानदार ने महिला को जड़े थप्पड़

ज्वलेरी शॉप पर चोरी की कई वीडियो सोशल मीडिया पर हर दिन वायरल होती रहती है। दुनिया में चोरी की घटना दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। CCTV कैमरा होने के बावजूद भी चोरों को डर नहीं लगता है और वो किसी भी जगह चोरी करने पहुंच जाते हैं। लेकिन इस बार चोरी की घटना का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें दुकानदार ने महिला को ऐसा सबक सिखाया जिसके बाद कभी भी उसकी चोरी करने की हिम्मत नहीं होगी। उस दुकानदार की इस हरकत के बाद चोर भी उसकी दूकान में घुसने से पहले 100 बार सोचेगा। इस पूरी घटना का वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Lady Thief Beaten By Jewellery Shopkeeper
Lady Thief Beaten By Jewellery Shopkeeper (Source: social media)

Lady Thief Beaten By Jewellery Shopkeeper: दुकानदार ने महिला को 15 से ज्यादा थप्पड़ मारे

आपको बता दें कि अहमदाबाद के रानीप इलाके में मौजूद एक ज्वलेरी शॉप पर एक महिला अपना मुंह ढक कर आती है। लेकिन उसका इरादा कुछ खरीदने का नहीं बल्कि चुराने का था। जैसे ही महिला दूकान में घुसती है, वैसे ही काउंटर पर बैठे दुकानदार पर लाल मिर्च का पाउडर उसकी आंखों में डाल देती है।लेकिन महिला की ये चाल कामयाब नहीं हो पाती है। जिसके बाद दुकानदार उसे पकड़ लेता है और उसे जमकर पीटने लगता है। इस पूरी घटना का वीडियो CCTV में कैद हो गया है और अब इस मामले की जांच पुलिस कर रही है।

यहां देखें वीडियो…

वीडियो में साफ़ दिखाई दे रहा है कि दुकानदार ने महिला को 15 से ज्यादा थप्पड़ मारे हैं। जिसके बाद महिला को खूब अच्छा मजा चखाया है। इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @ShoneeKapoor नाम से पोस्ट किया गया है। अब तक ये वीडियो सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर वायरल हो चुकी है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। अगर आप भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते होंगे, तो आपने भी ऐसे वायरल वीडियो जरूर देखे होंगे।

Also Read: बिहार चुनाव में गाड़ी-घोड़े से नहीं, बल्कि भैंस पर बैठकर वोट डालने पहुंचे RJD नेता

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।