बीच सड़क पर तेंदुए और साही के बीच हुई खतरनाक लड़ाई, वीडियो हुआ वायरल

Summary :

सोशल मीडिया पर तेंदुए और पॉर्क्यूपाइन यानी साही का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों लड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर तेंदुए और पॉर्क्यूपाइन यानी साही का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोगों ने बहुत पसंद किया है। इंडियन फॉरेस्ट सर्विस ऑफिसर प्रवीण कासवान ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह साही और तेंदुए की लड़ाई का यह वायरल वीडियो पोस्ट किया है। 
इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पॉर्क्यूपाइन हाईवे पर आराम से बैठा हुआ था तभी तेंदुआ उसका शिकार करने आ गया। हालांकि तेंदुआ नहीं जानता था कि जिसका शिकार वो करने जा रहा है वही उसका शिकार कर देगा। 
बता दें कि कांटेनुमा पॉर्क्यूपाइन का शरीर होता है। अगर कोई जानवर उसका शिकार करने जाता है तो उस पर वह अपने कांटे छोड़ देता है। कांटे शिकारी के शरीर काे बुरी तरह से घायल कर देते हैं। ऐसा ही कुछ तेंदुए के साथ हो गया। पॉर्क्यूपाइन के पास जैसे ही तेंदुआ पहुंचा तो उसको उसके कांटे चुभने शुरु हो गए। 
उसके बाद जो तेंदुए का हाल हुआ उसे देखकर आपकी हंसी नहीं रूक पाईगी। मुंह में तेंदुए के कांटे लग गए थे जिसे निकालने के लिए उसे खूब कोशिश करनी पड़ गई। लेकिन वह उन्हें निकालने में असफल रहा। उसके बाद वह जंगल ही तरफ चल गया। 

इस वीडियो को ट्विटर पर प्रवीण ने पोस्ट करते हुए कैप्‍शन में लिखा, ये पुराना वीडियो है, इस लड़ाई में पॉर्क्यूपाइन से तेंदुए को सबक मिला होगा, वो अब कभी उस पर वार नहीं करेगा। 20 नवंबर को ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर किया था। अब तक इस वीडियो को 9 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 

Desk Team