बढ़ जाएगी जीवन की परेशानी अगर भगवान शिव पर चढ़ा दी ये 5 चीजें

Summary :

भगवान शिव को प्रसन्न करना आसान है।उनको भोलेनाथ इसलिए ही कहा जाता है कि वे अपने भक्तों से बहुत जल्दी मनोकामना पूरी कर देते हैं

भगवान शिव को प्रसन्न करना आसान है।उनको भोलेनाथ इसलिए ही कहा जाता है कि वे अपने भक्तों से बहुत जल्दी मनोकामना पूरी कर देते हैं। लोग पुजा करते समय उनपर कई चीजें चढ़ाते हैं। लेकिन भगवान शिव की कृपा पाने के लिए कभी भी ये5 चीजें शिवलिंग पर नहीं चढ़ाना चाहिए।
शिव जी पर बेलपत्र, धतूरा, आंकड़े का फूल तो अर्पित किया जाता है पर क्या आप उन चीजों के बारे में जानते हैं, जिन्हें शिव शंकर पर चढ़ाना भारी पड़ सकता है। आइए हम बताते हैं…
तुलसी के पत्तों को लक्ष्मी माना जाता है। देवी लक्ष्मी भगवान विष्णु की पत्नी हैं और इसी वजह से इन्हें अन्य भगवान को चढ़ाना वर्जित होता है।
लाल फूल भी महादेव पर कभी नहीं चढ़ाने चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि लाल फूल भगवान द्वारा शापित हैं।
शिवलिंग पर कभी भी कुमकुम नहीं लगाना चाहिए। महादेव वैरागी हैं और वैरागी लोग अपने माथे पर राख लगाते हैं।सभी लोग ये भी जानते हैं कि शिव जी अपने माथे पर भस्म लगाते हैं।
हल्दी का इस्तेमाल सुंदरता प्रसाधन के लिए किया जाता है और चूंकि महादेव वैरागी हैं और सांसारिक सुखों को त्याग रखा है, इसलिए हल्दी उनके पूजा में शामिल नहीं की जाती है। शिव जी को हल्दी लगाने से चंद्रमा कमजोर होने लगता है।

Desk Team