रोटी का एक टुकड़ा भी आपकी जिंदगी की कई समस्याओं को दूर कर सकता है। रोटी के ये उपाय राहु-केतु के दोष को भी शांत करते हैं। इसे करने से घर में सुख-शांति का वास होता है। आइए जानते हैं रोटी से जुड़े इन खास टोटके और उपायों के बारे में।
हिन्दू धर्म में गाय में 36 करोड़ देवता का वास माना जाता है। यही कारण है कि घर की पहली रोटी हमेशा गाय के लिए बनाई जाती है। ऐसा माना जाता है कि जिस जगह पर गाय रहती है वहां घर के सारे वास्तु दोष दूर हो जाते हैं।
इसलिए गाय की पहली रोटी गाय के लिए निकालने से घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है।पर घर की आखिरी रोटी भी हमारी जिंदगी बदल सकती है। रात की बनाई रोटी यानि बासी रोटी से कुछ कारगार उपाय किए जा सकते हैं।
बासी रोटी से जुड़े ये उपाय आजमाएं-
कुंडली में राहु की स्थिति खराब हो या राहु दोष हो तो इसे दूर करने के लिए रोटी का उपाय कारगर साबित होता है।ताजी या बासी रोटी पर सरसों का तेल लगाकर काले कुत्ते को खिलाएं। 15 दिनों तक लगातार ऐसा करने से राहु दोष दूर होता है।
कुंडली में पितृ दोष है तो अमावस्या के दिन दो रोटी और चावल की खीर बनाएं।अब रोटी में खीर रखकर इसे कौए को खिलाएं। इससे पितृ दोष कटता है।
यदि जातक पर साढ़ेसाती चल रही हो तो उसे अमावस्या या शनिवार को 2 बासी रोटी और खीर गाय को खिलाना चाहिए। ऐसा करने से शनि का प्रकोप कम हो जाता है।
अगर आपके बनते हुए काम अधर में लटक जाते हैं। नौकरी-कारोबार में तरक्की नहीं मिल पा रही है तो इसका मतलब नवग्रह आपसे रुष्ट चल रहे हैं।उन्हें शांत करने के लिए रोजाना 5 बासी रोटी लें और उसके छोटे-छोटे टुकड़े करके पक्षियों को दाने के रूप में खिलाना शुरू कर दें। ऐसा करने से नवग्रह शांत हो जाते हैं और कामयाबी कदम चूमने लगती है।
सुबह घर का मेन गेट खोलने से पहले कर लें ये एक काम मां लक्ष्मी की कृपा तो बनी रहेगी साथ ही आपके घर में संपन्नता और सुख-समृद्धि आएगी। रात को एक रोटी बना कर रख लें। सुबह उठकर गेट खोलने से पहले इस रोटी पर घर की चीनी या गुड़ और थोड़ा सा घी रख के घर की छत पर कौए के नाम से रख दें। जैसे ही पक्षी इसे आकर खाना शुरु करेगें। आपकी किस्मत के दरवाजे खुलते जाएंगें।