Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

शख्स ने खरीदा 5 रुपये वाला चिप्स का पैकेट, अंदर चिप्स की मात्रा देख पैरों तले खिसकी जमीन

Summary :

Chips Viral Video : आप 5 रुपये से क्या खरीद सकते हैं? आप खरीद तो बहुत चीजें सकते हैं, लेकिन सबसे जरुरी बात यह है कि आपको कितनी मात्रा मिलती है। आप बाजार से 5 रुपये में चॉकलेट या चिप्स के पैकेट आसानी से खरीद सकते हैं। हालाँकि, कभी-कभी पैकेट के अंदर चिप्स (Chips Viral Video) की मात्रा आपकी उम्मीद से कम हो सकती है। उदाहरण के लिए, 10-20 रुपए कीमत वाले चिप्स के पैकेट में भी कुछ लोगों को लगता है कि पैकेट के आधे हिस्से में चिप्स की जगह हवा ही भरी होती है। यहां देखें वायरल पोस्ट…

Chips Viral Video

Chips Viral Video : आप 5 रुपये से क्या खरीद सकते हैं? आप खरीद तो बहुत चीजें सकते हैं, लेकिन सबसे जरुरी बात यह है कि आपको कितनी मात्रा मिलती है। आप बाजार से 5 रुपये में चॉकलेट या चिप्स के पैकेट आसानी से खरीद सकते हैं। हालाँकि, कभी-कभी पैकेट के अंदर चिप्स (Chips Viral Video) की मात्रा आपकी उम्मीद से कम हो सकती है। उदाहरण के लिए, 10-20 रुपए कीमत वाले चिप्स के पैकेट में भी कुछ लोगों को लगता है कि पैकेट के आधे हिस्से में चिप्स की जगह हवा ही भरी होती है।

यहां देखें वायरल पोस्ट

  Courtesy : वीडियो को एक्स पर @Divyans60201407 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया

एक शख्स ने चिप्स का एक पैकेट खरीदा जिसकी कीमत 5 रुपये थी। लेकिन जब उन्होंने उस पैकेट ((Chips Viral Video) को खोला तो उसमें से इतनी मात्रा में चिप्स निकले, जिसे देखकर वे हैरान रह गए। कई लोगों को तो वीडियो में जो दिखा उस पर यकीन ही नहीं हुआ। दिव्यांशु कश्यप ने अपने एक्स अकाउंट @Divyans60201407 से 8 अक्टूबर को एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने @Lays_India और @PepsiCoIndia को टैग करते हुए कैप्शन में लिखा कि- आज के स्नैक सेसशन ने एक अलग ही मोड़ ले लिया। 5 रुपये का क्लासिक सॉल्टेड (Chips Viral Video) पैक खरीदा था लेकिन पता चला अंदर केवल दो ही चिप्स हैं। क्या ये कोई नया स्टेंडर्ड है? एक लॉयल कस्टमर के रूप में इसकी उम्मीद नहीं की थी।

लोगों ने दिए अपने रिएक्शन

Chips Viral Video
Chips Viral Video

यह वीडियो इंटरनेट पर फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर (Chips Viral Video) किया जा रहा है। इसे काफी लोगों ने देखा और पसंद भी किया है। करीबन 37 हजार से ज्यादा व्यूज और सैकड़ों की संख्या में लाइक्स मिल चुके है। इसी के साथ जो भी इसे देख रहा है उससे वे हैरान भी हैं। कुछ लोगों को यह जानकर बहुत हैरानी हुई कि आपको सिर्फ एक पैकेट (Chips Viral Video) से दो ही चिप्स भी मिल सकते हैं। वही कुछ यूज़र्स ने कहा कि- बड़े-बड़े चिप्स दिए हैं आपको 5 रुपये में.. बात एक ही है। जबकि बहुत से यूज़र्स ने इस पोस्ट पर जमकर मजे लिए रिलेटेड मीम भी पोस्ट किए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Khushboo Sharma

google-partner