ये आदमी सड़क पर गिरे दूध को समेट रहा था, वीडियो देखकर इमोशनल हो गए लोग

Summary :

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कहर चल रहा है। शायद ही कोई होगा जो जमीन पर गिरी खाने की चीज उठाकर खाने की हिमाकत करेगा। लेकिन आदमी जब भूखा होता है तो वह मजबूर होता है।

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कहर चल रहा है। शायद ही कोई होगा जो जमीन पर गिरी खाने की चीज उठाकर खाने की हिमाकत करेगा। लेकिन आदमी जब भूखा होता है तो वह मजबूर होता है। खासतौर पर वो लोग जमीन से उठाने को मजबूर होते हैं जिन्हें एक वक्त की रोरी भी मुश्किल से मिल रही हो। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक आदमी की बेबसी देखकर लोग भावुक हो गए हैं। 
लॉकडाउन के कारण सब कामकाज बंद है और लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं वहीं कुछ जरूरी सामान की चीजें ही इस समय मिल रही हैं। हालांकि ऐसे भी कुछ लोग हैं जो जमीन पर बिखरा हुआ दूध अपने भूखे पेट को भरने के लिए समेट रहे हैं। 
ये देखें वायरल वीडियो

खबरों के अनुसार, आगरा के रामबाग चौराहे का यह वीडियो है। दरअसल एक दूधवाले की दूध की टंकी वहां पर गिर गई थी जिसकी वजह से सड़क पर पूरा दूध बिखर गया। 
वीडियो में क्या है?

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर दूध पूरा बिखरा हुआ है। सड़क पर बिखेरे दूध को एक आदमी एक मिट्टी के बर्तन में समेटकर डाल रहा है। वहीं कुछ दूरी पर कुत्ते भी हैं जो बिखरे दूध को चाटते नजर आ रहे हैं। 
सोशल मीडिया यूजर्स ने ऐसे दी अपनी प्रतिक्रियाएं


1.

2.

3.

14 अप्रैल मंगलवार यानी आज लॉकडाउन खत्म हो रहा है लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने आज देश को संबोधित करते हुए 3 मई तक लोकडॉउन बढ़ा दिया है। इस मुश्किल घड़ी में उन्होंने लोगों से गुजारिश की वह गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करें। इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करें। 

Desk Team