सूप गिराने पर पति जावेद अख्तर की शबाना आजमी ने लगाई क्लास, तो एक्टर ने सुनाया गाना…

Summary :

दुनियाभर में कोरोना प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। इसी वजह से कई सारे ऐसे स्टार्स जिन्होंने इस समय खुद को आइसोलेशन में रखा हुआ है।

दुनियाभर में कोरोना प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। इसी वजह से कई सारे ऐसे स्टार्स जिन्होंने इस समय खुद को आइसोलेशन में रखा हुआ है। इन्हीं में से एक शबाना आजमी भी हैं। मगर वह इस बीच सोशल मीडिया पर भी लगातार अपने फैंस के साथ अपडेट हैं।
दरअसल शबाना हाल ही में फेसबुक पर लाइव आई थीं,जिसमें उन्होंने अपने पति जावेद अख्तर से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में बताया है। अभिनेत्री ने बताया कि सूप पीते समय जावेद उसे पीने से ज्यादा तो गिरा रहे थे। इसी बात को समझाने के लिए अभिनेत्री ने उन्हें कहा कि जावेद इस तरह से खाओगे तो तुम कितना गिराओगे? शबाना ने अपनी इस लाइव चैट में आगे बताया कि उनके पति यानी जावेद अख्तर ने इस बात का काफी मजेदार जवाब दिया है। 
बता दें कि शबाना आजमी की बात पर जावेद अख्तर ने अभी न जाओ छोड़कर गाना गया है। मगर इस बीच खास बात ये है कि जावेद ने तो गाने की पूरी लीरिक्स ही बदल डाली और अभिनेत्री से कहा जो इस तरह से खाओगे तो कितना तुम गिराओगे,जो सूप इसपे गिर गया,तो जानते हो क्या होगा? ये दाग धुल न पाएगा,ये दाग धुल न पाएगा,जो धोयेगा,बताएगा, कि साबुन इस पे घिस दिया, ये दाग पर मिटता नहीं। 
शबाना आजमी का इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है,जिसे मशहूर शेफ विकास खन्ना ने अपने ट्विटर हैंडल पर जारी किया है। 

बताते चलें कि अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय हैं। तभी तो वह अक्सर समासामयिक मुद्दों पर अपनी राय बखूबी पेश करती रहती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें शबाना जल्दी ही फिल्म शीर कोर्मा में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ स्वरा भास्कार और दिव्य दत्ता भी अहम किरदार निभाते हुए दिखेंगी। 

Desk Team