BJP अध्यक्ष नड्डा ने लोगों से की अपील, लॉकडाउन का संयम और संकल्प के साथ करें पालन

Summary :

नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि ‘‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश में लॉकडाउन की अवधि 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा की। हमें इसका पालन पूर्ण संयम और संकल्प के साथ करना है।’’

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 7 सूत्र वाक्यों और 3 मई तक लॉकडाउन के दिशानिर्देशों का हरसंभव पालन करने को कहा। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन जरूरी है ताकि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में जीत हासिल की जा सके ।

नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि ‘‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश में लॉकडाउन की अवधि 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा की। हमें इसका पालन पूर्ण संयम और संकल्प के साथ करना है।’’ उन्होंने कहा कि ‘‘मुझे पूर्ण विश्वास है कि जिस तरह हमने अभी तक एकजुट होकर हर निर्देश का पालन किया, वैसे ही आगे भी करेंगे और कोरोना को हराएंगे।’’ भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस वैश्विक महामारी के समय हमें सप्तपदी का विजय मार्ग दिखाया है और हमें इन सात वाक्यों का अक्षरश: पालन करना है।

जावड़ेकर बोले- 20 अप्रैल से लागू होने वाले दिशा-निर्देश बुधवार को होंगे जारी, सख्ती से लॉकडाउन का करें पालन

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संदेश में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सरकार की मदद के लिये आने वाले दिनों में लोगों से सात बातों पर समर्थन मांगा ताकि इस महामारी को परास्त किया जा सके । प्रधानमंत्री ने इसके तहत लोगों से बुजुर्गो का ध्यान रखने, सामाजिक दूरी का पालन करने, गरीबों के प्रति संवेदनशीलता का परिचय देने, बाहर निकलते समय अपना चेहरा कपड़े से ढकने आदि पर अमल करने की अपील की ।

Desk Team