सोशल मीडिया एक ऐसी दुनिया है जहां आपको लोगों की जिंदगी में क्या चल रहा है सब पता होता है। लोग अपने किस्से अलग-अलग प्लटफॉर्म पर शेयर करते हैं। कुछ किस्से इमोशनल करने वाले होते हैं तो कुछ लोगों को लोटपोट कर हंसने पर मजबूर करने वाले। अब ऐसी ही एक कहानी एक्स (पूर्व ट्विटर) पर काफी वायरल हो रही है। जहां एक लड़की ने बताया कि कैसे उसके पापा मम्मी को छोड़ने के लिए रेलवे गए थे लेकिन खुद भी उनके साथ सफर पर निकल गए।
पत्नी को रेलवे छोड़ने गया था शख्स
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @imkosha नामक अकाउंट ने ये कहानी शेयर की है। कोशा नाम की जिस यूजर ने इस मजेदार किस्से के बारे बताया है, वह ट्रेन में फंसे शख्स की बेटी है। कोशा यूजर ने बताया कि उसकी मम्मी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में पहली बार वडोदरा से मुंबई की यात्रा कर रही थीं। क्योंकि, उनके पास दो बड़े बैग थे, इसलिए उसके पापा ने मां को स्टेशन छोड़ने के लिए पहुंचे और फिर सामान को उनकी सीट के पास सेट कर दिया। लेकिन ऑटोमेटिक दरवाजा बंद हो गया और वह ट्रेन में ही फंस गए और उन्हें मम्मी के साथ ही सफर करना पड़ा।
My mother is travelling for the first time in Vande Bharat from Vadodara to Mumbai today to visit me. As it is going to be a longer stay, she had two big bags to travel with. (1/4)
— Kosha (@imkosha) April 2, 2024
ये पोस्ट @imkosha ने शेयर किया है।
सूरत में बदली ट्रेन
एक्स यूजर कोशा ने बताया कि उसके पापा ने टीसी से भी बात करने की कोशिश की, लेकिन टीसी ने कहा कि अब बहुत देर हो चुकी है। लड़की ने बताया कि उसके पापा अगले स्टेशन यानी सूरत में उतरेंगे और उनकी कार अभी वडोदरा रेलवे स्टेशन के पास खड़ी है। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद इंटरनेट यूजर्स अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं और वह अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
लोगों ने शेयर किये अपने किस्से
एक यूजर ने लिखा,’ आपके पिता को अभी ज्यादा चिंता नो पार्क जोन में खड़ी कार की होगी’। जबकि एक ने अपने साथ वाले किस्से को सुनाते हुए लिखा, ‘जब मैं स्टेशन पर एक स्टॉल से खाने के लिए कुछ लाने गया तो ट्रेन मेरे बिना ही रवाना हो गई।अगले स्टेशन पर पहुँचने के लिए मुझे टैक्सी लेनी पड़ी’।


Download Android App
Download iOS App





