इस बुजुर्ग शख्स ने प्यासी बिल्ली को अपने बच्चे की तरह पिलाया पानी, देखें वायरल वीडियो

Summary :

सोशल मीडिया पर एक प्यारा वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को आईएफएस अफसर सुशांता नंदा ने सोशल मीडिया पर साझा किया है।

सोशल मीडिया पर एक प्यारा वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को आईएफएस अफसर सुशांता नंदा ने सोशल मीडिया पर साझा किया है।
इस वीडियो को ट्वीटर पर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, सच्ची खुशी छोटी-छोटी चीजों से मिलती है। सार्वजनिक नल से एक बिल्ली की पानी पीने में मदद करते इंसान के लिए असली सुख यही है! बिलकुल अपने बच्चे की तरह शख्श पानी पिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। लोगों को यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है और जमकर तारीफ कर रहे हैं। 
वीडियो में क्या है?

वीडियो में दिखा जा सकता है कि कैसे बिल्ली को अपने हाथों से एक बुजुर्ग शख्स पानी पिलाते नजर आ रहे हैं। बिल्ली को पानी पिलाने के लिए शख्श हाथों को चुल्लू बनाकर भरता है। उसके बाद बिल्ली जब तक पानी पीती रही तब तक उसकी प्यास नहीं बुझी। इस बुजुर्ग शख्स की इंसानियत सोशल मीडिया की जनता सराहना कर रही है। 
इंसानियत

वीडियो बेहद प्यारा है

वीडियो लग रहा है तुर्की का 

इस वीडियो को लगभग पांच हजार व्यूज और 661 लाइक्स खबर लिखे जाने तक मिले हैं। 

Desk Team