लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप खेली जा रही हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में चार दिन का खेल पूरा हो चुका है। इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के मैच को देखने के लिए फैंस भीड़ स्टेडियम में नजर आ रही है।

इसी बीच मैच के चौथे दिन स्टेडियम में एक कपल ने कुछ ऐसा किया जो कब काफी वायरल हो रहा है। क्रिकेट मैच के दौरान कपल के वीडियोज अक्सर ही सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मैच से सामने आया है।

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि डब्ल्यूटीसी फाइनल के चौथे दिन के खेल के दौरान ओवल क्रिकेट ग्राउंड के स्टैंड बैठे एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को सबके सामने प्रपोज किया। देखा जा सकता है कि लड़की ने हां में जवाब दिया तो लड़के ने उन्हें अंगूठी पहनाई। इसके बाद कपल एक-दूसरे को लिप-लॉक करता भी दिखा।
Proposal during WTC final
credits: Star Sports pic.twitter.com/VMNoW6opWj— rajendra tikyani (@Rspt1503) June 10, 2023
ये खूबसूरत नजारा कैमरे की नजरों में कैद हो गया। ये वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो को पसंद कर रहे है। इसी के साथ लोग वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं। वैसे ये कोई पहली बार नहीं है। इससे पहले भी लाइव मैच के दौरान ऐसे नजारें कई बार देखे गए हैं।

सिर्फ क्रिकेट मैच देखने आए दर्शक ही नहीं बल्कि भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने भी आईपीएल के दौरान स्टेडियम में अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज को शादी के लिए प्रपोज किया था। दीपक की तरह ही हॉन्गकॉन्ग टीम के उप-कप्तान किंचित शाह ने भी दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया था। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे।


Download Android App
Download iOS App



