Karnataka में रील बनाते हुए झरने में बह गया 23 साल का युवक, वीडियो देख कांप उठेगी रूह

Summary :

यह युवक पत्थरों पर खड़ा होकर वीडियो शूट करवा रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वो तेज गति से आ रही पानी में बह गया। बचाव दल युवक को खोज रही है। झरने मेंं बहने का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

आजकल जिसे देखों वो इंस्टाग्राम रील बनाता दिखाई देता है, मंदिर हो या रेस्तरा अब तो सबसे पहले लोग इंस्टा रील बनाते है ताकि वो इसे सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के सामने शो ऑफ कर सके। कुछ लोगों के सिर पर सोशल मीडिया स्टार बनने का भूत कुछ इस कदर हावी है कि वो इसके लिए कुछ भी कर जाने के लिए तैयार रहते हैं। अजीबोगरीब हरकतें ही नहीं बल्कि लोग अपनी जान को भी खतरे में डाल देते हैं।
सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो सामने आए है जिसमें लोग अपने जान की फ्रिक किए बिना ही खतरनाक जगहों पर चले जाते है या फिर कुछ खतरनाक स्टंट करने लगते हैं। ऐसा ही एक वीडियो कर्नाटक से सामने आया है जिसमें रील बना रहे एक युवक के साथ जो हुआ उसे देखकर अच्छे-अच्छों की रूह कांप जाएगी। जो लोग सोशल मीडिया पर रील बनाते है उनके लिए ये वीडियो एक सबक है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक झरने की तरफ मुंह करके खड़ा है और उसका साथी पीछे से उसकी वीडियो बना रहा है। मानसून की वजह से झरना काफी तेजी स्पीड में बह रहा है और देखने में झरने का पानी दूध की तरह लग रहा है। मगर वीडियो में दिख रहे उस शख्स के साथ एक हादसा हो जाता है और वो पानी के तेज बहाव के साथ ही बह जाता है।

दरअसल, 23 जुलाई को कोल्लूर के पास अरासिनागुंडी झरने के पास रील बनाने के चक्कर में एक युवक के साथ बड़ा हादसा हो गया। उस हादसा का वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक,  शिवमोग्गा जिले के भद्रावती का रहने वाला 23 साल शरथ कुमार अपने दोस्त के साथ अरासिनागुंडी झरने पर रील बनाने पहुंचा था। मगर वीडियो बनाने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वो पानी के तेज बहाव के साथ डूबता चला गया। 
खबरों के मुताबिक, कोल्लूर पुलिस स्टेशन में ये मामला दर्ज कर लिया गया है और युवक का परिवार भी कोल्लूर पहुंच गया है लेकिन युवक का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। हालांकि बचाव दल लगातार युवक की तलाश कर रहा है। वैसे ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भारत के अलग-अलग टूरिस्ट प्लेस पर सेल्फी और रील बनाने के दौरान कई हादसे हुए हैं जिनमें कई लोगों की जान गई है।

Desk Team