आपको भी किसी सफर के समय गाने सुनने का मन करता होगा। आप अपने सफर को सही से इंजॉय करने के लिए ऐसा करते भी होंगे पर आपने कभी ऐसा सुना है कि आप जिस गाड़ी में हो उसका म्यूजिक सिस्टम नहीं, बल्कि उस रोड़ से गुजरने पर आपको एक ऐसा म्यूजिकल धुन सुनाई दे जो आपको अपना दीवाना बना ले। अब हाल में उसका एक वीडियो सभी जगहों पर वायरल हो रहा है।
आपने ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर और भी देखा होगा, लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद आपका मन पूरा बदल जाएगा। कार में सफर करते समय हमें अच्छा संगीत सुनना पसंद है, लेकिन अगर हम सड़क पर चलते समय संगीत बजाते हैं। यह सच है कि जब ड्राइवर सही गति से गाड़ी चलाते हैं तो हंगरी की एक म्यूजिकल रोड़ पर गाने बजते हैं।
ट्विटर अकाउंट @historyinmemes द्वारा साझा किया गया एक पुराना वीडियो फिर से सामने आया है। वीडियो में ड्राइवर हंगरी की रोड नंबर 67 पर गाड़ी चलाता नजर आ रहा है। आपको बता दे कि उस देश का ये म्यूजिकल रोड बताया जाता है।
Hungary’s musical road will sing to drivers going the right speed pic.twitter.com/AdI9efp88z
— Historic Vids (@historyinmemes) July 24, 2023
साथ ही ये भी बताया गया कि जब कार सही गति से चल रही हो तो संगीत बजता है। यह कापोस्वर शहर को एम7 मोटरवे से जोड़ने वाली मुख्य सड़क है। यह सड़क बैंड रिपब्लिक के मशहूर गायक लास्ज़लो बोदी उर्फ सिपो की याद में बनाई गई थी। जैसे ही गाड़ी सड़क से हटता है तो बैंड का ‘रोड 67’ का 30 सेकंड का एक टुकड़ा बजता है।
और ऐसा सिर्फ यहाँ नहीं है। पूरे जापान में भी ऐसी 30 सड़कें हैं। ये सभी सड़कें जापानी परंपरा और संस्कृति को दर्शाती हैं और संगीत बजाती हैं। दक्षिण कोरिया, अमेरिका, इंडोनेशिया, फ्रांस और डेनमार्क में भी ऐसी ही सड़कें हैं। लोगों ने इस वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा है कि यह अब तक देखे गए सबसे अच्छे वीडियो में से एक है।