इस बच्चे ने सचिन जैसे लगाए शॉट, ये दिग्गज खिलाड़ी हुआ बच्चे की बल्लेबाज़ी का मुरीद, देखें वीडियो

Summary :

बचपन में आपने जंगल-जंगल पता चला है, चड्डी पहनकर फूल खिला है जंगल बुक कार्टून का यह गाना जरूर सुना होगा। यह गाना और कार्टून बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी बहुत पसंद है।

बचपन में आपने जंगल-जंगल पता चला है, चड्डी पहनकर फूल खिला है जंगल बुक कार्टून का यह गाना जरूर सुना होगा। यह गाना और कार्टून बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी बहुत पसंद है। आज भी लोग इस गाने को गुनगुनाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिखाई दे रहे बच्चे पर यह गाना बिल्कुल सही बैठता है। 
वीडियो में एक छोटा सा बच्चा चड्डी पहनकर क्रिकेट खेलता हुआ नजर आ रहा है। इस बच्चे के शॉट को देखकर इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर माइकल वॉन दीवाने हो गए हैं। वह खुद को इस बच्चे की तारीफ करने से रोक नहीं पा रहे। माइकल वॉन ने अपने ट्विटर पर इस बच्चे की वीडियो पोस्ट की है और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर से इस बच्चे की तुलना कर दी है। 
बच्चे ने लगाए दमदार शॉट
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में बच्चा टी-शर्ट पहने हुए दिखाई दे रहा है। बच्चे ने हाथ में ग्लव्ज पहने हैं साथ में क्रिकेट बैट भी पकड़ा हुआ है। लेकिन इस बच्चे ने नीचे पैंट या जींस नहीं पहनी है उसने सिर्फ डायपर पहन रखा है। ऐसे कपड़े पहनकर यह बच्चा क्रिकेट खेलता हुआ नजर आ रहा है। एक घर के अंदर का यह वीडियो लग रहा है। 

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बच्चे को जिस तरह से गेंदबाजी कराई जा रही है वह उसी तरह से बल्लेबाजी करता हुआ नजर आ रहा है। बच्चा हर गेंद पर लंबे-लंबे शॉट लगाता हुआ दिखाई दे रहा है। लेकिन इस वीडियो के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है जैसे की यह कहां का है। 
लाेग बच्चे की बैटिंग टेक्निक के हुए दीवाने 
उम्र में बच्चा छोटा है लेकिन उसने जो शॉट लगाए हैं वह बहुत ही दमदार नजर आ रहे हैं। ट्विटर यूजर्स ने वीडियो देखकर कहा कि बच्चे के अंदर बल्लेबाजी करने की एक खास टेक्निक है। स्ट्रेट ड्राइव बच्चा खेल रहा है। एक प्रोफेशनल की तरह बच्चा फ्रंट फुट पर आकर शॉट लगा रहा है। इतना ही नहीं बच्चा अगली गेंद पर फुल फेस में बल्लेबाजी कर रहा है। 

इस बच्चे का वीडियो इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी माइकल वॉन ने देखा है और उसके दीवाने हो गए हैं। माइकल वॉन ने अपने ट्विटर पर इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्‍शन में लिखा, श्योरली ही हैज एन इंग्लिश कैट और डॉग। 
चुटकी ली फैंस ने 
इस वीडियो पर एक यूजर्स ने कमेंट करते हुए कहा, ऐसा लगता है कि इस बच्चे के पास माइकल आपसे भी बेहतर खेलने की टेक्निक है। क्या कहेंगे आप? जबकि इस पर उनके फैन ने चुटकी लेते हुए सवाल किया कि क्या यह डायपर वही जो आप ब्रेट ली की गेंदबाजी के दौरान पहनते थे?

पुनर्जन्म हुआ सचिन तेंदुलकर का

सोशल मीडिया पर इस बच्चे का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बच्चे की खूब तारीफ की। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए कुछ लोगों ने कहा कि कई बड़े प्रोफेशनल क्रिकेटर्स से सी यह बच्चा अच्छा खेलता है। वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि सचिन तेंदुलकर का पुनर्जन्म हुआ है। 

Desk Team