दुनिया के अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स का इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो रोटियां बनाते और उसे घी के साथ खाते हुए दिख रहे हैं। उनके साथ अमेरिकी शेफ एटन बर्नथ भी नजर आ रहे हैं।
बिल गेट्स ने बनाई रोटियां
बात दें शेफ एटन बर्नथ ने अपने ट्विटर अकांउट पर इस वीडियो को शेयर किया है। इसमें वो बिल गेट्स को रोटियां बनाना सिखा रहे हैं। साथ ही ये भी बता रहे हैं कि उन्होंने रोटी बनाना कहां और कैसे सीखा था।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते है की शेफ एटन दुनिया के चौथे सबसे अमीर बिजनेसमैन बिल गेट्स का परिचय करवाते हैं। फिर वो गेट्स को नई डिश यानी रोटी के बारे में बताते हैं। इसके बाद गेट्स चम्मच से आटे गूंथते नजर आते हैं। वो रोटिंया बेलते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।
एटन बर्नथ ने ट्ववीट तक दी जानकारी
एटन बर्नथ ने बताया कि उन्होंने भारत यात्रा के दौरान बिहार में रोटी बनाना सीखा था। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा- मैं भारत के बिहार में कुछ गेहूं की खेती करने वाले किसानों से मिला था। वहां मैंने ‘दीदी की रसोई’ कैंटीन में काम करने वाली कुछ महिलाओं से रोटी बनाना सीखा था।
यूजर ने बिलगेट्स की वीडियो पर किए कमेंट
बिल गेट्स के इस वीडियो को नेटिजन्स के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। लोग इस वीडियो शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया- लव फ्रॉम इंडिया। दूसरे यूजर ने मजाक करते हुए लिखा- मैं इससे अच्छी रोटियां बनाता हूं। मुझे नौकरी पर रख लो। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये अच्छी दिख रही है। वहीं एक और यूजर ने मजाक करते हुए लिखा- ये वीडियो अच्छा है, लेकिन इसमें बताया गया है कि रोटी कैसे नहीं बनाई जानी चाहिए। बत दे बीलगेट्स दुनिया के चौथे सबसे अमीर हस्ती है।