आगरा पुलिस ने पहनाई नंगे पांव चल रहे प्रवासी मजदूरों को चप्पलें, सोशल मीडिया की जनता ने करी सराहना

Summary :

कोरोना वायरस महामारी ने प्रवासी मजदूरों की जिंदगी पर बहुत बड़ा प्रभाव डाला है। लॉकडाउन पूरे देश में कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए लगाया गया है जिस वजह से प्रवासी मजदूरों

कोरोना वायरस महामारी ने प्रवासी मजदूरों की जिंदगी पर बहुत बड़ा प्रभाव डाला है। लॉकडाउन पूरे देश में कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए लगाया गया है जिस वजह से प्रवासी मजदूरों का रोजगार छीन  गया। इन लोगों के पास दूसरे शहरों में रहने के लिए कोई बचत नहीं बची है और न ही कुछ खाने को बचा है। 
इस कारण से अब अपने घर-गांव वापस हजारों की संख्या में लोग लौटने को मजबूर हो गए हैं। जैसे उनकी जिंदगियों में मुश्किलें हैं उसी तरह से घर लौटने का सफर मुश्किलों से भरा हुआ है। ये प्रवासी पैदल, साइकिल, ऑटो, ट्रकों में घर जा रहे हैं क्योंकि कोई साधन नहीं है। कुछ तो ऐसे भी मजदूर हैं जो पैदल नंगे पैर सफर कर रहे हैं। कुछ की चप्पलें तो सैकड़ों किमी चलकर घिस गयी हैं। ऐसे में इन मज़दूरों की मदद के लिए आगरा पुलिस आगे आई है। 
सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। उस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे रास्तों पर मजदूर पैदल ही चल रहे हैं। चप्पल भी उनके पैरों में नहीं है। ऐसे में बहुत साड़ी चप्पलें लेकर रास्ते किनारे आगरा पुलिस के जवान बैठे हुए हैं। मजदूरों को बुला कर वह चप्पल उन्हें अपने हाथों से पहना रहे हैं। 
आगरा जोन के एडीजी ने खुद इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, कहीं भोजन की व्यवस्था तो कहीं पानी की, आगरा पुलिस इसी क्रम में प्रवासी मज़दूरों के लिए चप्पलों की भी व्यवस्था कर रही है और इस कदम को लोग बेहद सराहनीय भी मान रहे हैं। 

सोशल मीडिया जनता जमकर तारीफ पुलिस की कर रहे हैं 

1.

2.

3.

4.

5.

6.


दरअसल प्रवासी मजदूर हजारों की संख्या में वापस अपने घर-गांव जा रहे हैं। खाने-पीने तक की भी व्यवस्था इनके पास नहीं है। इसी वजह से कई मजदूर हादसे में अपनी जान रास्तों पर गंवा रहे हैं। हालांकि ये अपनों के पास जाने के लिए चल रहे हैं। ऐसे में इन मजदूरों को कुछ लोग रास्ते में थोड़ी ही सही मगर राहत देने की कोशिश कर रहे हैं। उसी कड़ी का हिस्सा आगरा पुलिस की ये मदद भी है। 

Desk Team