आईसीसी विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम पहुंच चुकी है। विश्व कप जीतने के भारत के अब चांसेज बढ़ गए हैं। अभी इस बात का फैसला नहीं हो सकता है कि विश्व कप की ट्रॉफी इस साल किसके पास आएगी। विश्व कप शुरु होने से पहले ही पूरी दुनिया को आईसीसी ने विश्व कप की ट्रॉफी दिखा दी थी। बेहद ही खूबसूरत है यह ट्रॉफी।

भारत के कर्नाटक के एक शख्स ने बिल्कुल विश्व कप की ट्रॉफी की तरह ट्रॉफी बनाई है। बस इसका साइज असली वाली ट्रॉफी से बहुत ही छोटा है। इस ट्रॉफी के साइज को देखकर लोग बहुत शॉक और हैरान हो गए हैं।

विश्व कप की नन्हीं ट्रॉफी
एनएनआई ने ट्विटर पर ट्वीट करके बताया कि बेंगलुरु के रहने वाले सुनार नागराज रेवांकर ने विश्व कप की 1.5 सेंटीमीटर छोटी ट्रॉफी बनाई है। इस ट्रॉफी का वजन 0.49 ग्राम का है। एनएनआई ने सोशल मीडिया पर इस ट्रॉफी की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं और लोग इसे देखकर चौंका गए हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1146334786971197446
लोगों ने ऐसे दी अपनी प्रतिक्रिया







Download Android App
Download iOS App



