दिल्ली मेट्रो में मर्यादा तार-तार! मैजेंटा लाइन पर नाबालिग लड़कियों ने पार की बदतमीजी की सारी हदें, Viral Video

Minor Girls Abusing in Delhi Metro Video

Minor Girls Abusing in Delhi Metro Video: दिल्ली मेट्रो अपनी बेहतरीन सुविधाओं के लिए मशहूर है। लेकिन हर अगले दिन यहां कुछ ऐसा देखने को मिलता है, जिसकी वजह से यह विवादों के घेरे में आती जा रही है। कभी मारपीट तो कभी गाली-गलोच, आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होती ही रहती है। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसने सबको हैरान कर दिया है। यह कोई रील बनाने का मामला नहीं है, बल्कि 4 नाबालिग लड़कियों की बदतमीजी का है। उन्होंने दिल्ली मेट्रो के लेडीज़ कोच में सारी मर्यादाएं पार कर दीं। सफर कर रही महिला यात्रियों का मजाक बनाया और उन्हें गालियां भी दीं।

Minor Girls Abusing in Delhi Metro Video: आखिर क्या है पूरा मामला?

श्रुति शर्मा नाम की एक महिला ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो डालकर अपनी आपबीती सुनाई है। उन्होंने बताया कि यह घटना 23 मार्च की रात करीब 8 बजे की है। जब वह मैजेंटा लाइन के हौज खास स्टेशन से मेट्रो में चढ़ीं, तो वहां 4 नाबालिग लड़कियां फर्श पर बैठी थीं। वे शुरू से ही शोर मचा रही थीं और गंदी गालियां दे रही थीं।

श्रुति के मुताबिक, उन लड़कियों ने न सिर्फ मेट्रो में शोर मचाया बल्कि, दूसरी महिलाओं को भी परेशान करना शुरू कर दिया। उन्होंने एक महिला के कपड़ों और चश्मे का मजाक उड़ाया। जब बाकी यात्रियों ने उन्हें टोकने की कोशिश की, तो लड़कियां उन्हें भी गालियां देने लगीं और बदतमीजी पर उतर आईं। श्रुति ने सवाल उठाया कि ऐसी लड़कियों को मेट्रो के अंदर आने ही कैसे दिया गया?

Minor Girls Abusing in Delhi Metro Video: सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

Minor Girls Abusing in Delhi Metro Video
Minor Girls Abusing in Delhi Metro Video (Source: Social Media)
वीडियो वायरल होने के बाद लोग DMRC और पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इतनी छोटी उम्र में ऐसा बर्ताव चिंताजनक है। किसी ने पूछा कि क्या “बच्चे हैं” कहकर इन्हें छोड़ देना सही है? वहीं कुछ लोगों ने दुख जताते हुए कहा कि आजकल मेट्रो में सफर से ज्यादा ड्रामा देखने को मिलता है और समाज के लिए यह एक बुरा संकेत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।