Jannat Zubair Laughter Chefs 3: टीवी रियलिटी शो Laughter Chefs 3 इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त विवादों में घिरा हुआ है। हाल ही में शो का एक क्लिप तेजी से वायरल हुआ, जिसमें Samarth Jurel और Jannat Zubair के बीच एक लव एंगल दिखाया गया।
लेकिन इस वीडियो ने जैसे ही इंटरनेट पर पकड़ बनाई, मामला सिर्फ एक सीन तक सीमित नहीं रहा। दर्शकों ने क्लिप को बार-बार देखकर कई ऐसे पल नोटिस किए, जिन्होंने पूरे एंगल को डाउट के घेरे में ला दिया। कुछ यूजर्स का कहना है कि ये सीन नैचुरल नहीं बल्कि पूरी तरह स्क्रिप्टेड लग रहा है, वहीं कई लोगों ने दावा किया कि जन्नत के एक्सप्रेशन्स इस ‘रोमांस’ की असलियत खुद बयां कर रहे हैं।
Jannat Zubair Laughter Chefs 3: ‘फोर्स्ड केमिस्ट्री’ पर फूटा गुस्सा, वायरल क्लिप्स ने बढ़ाई विवाद की आग

लेकिन दर्शकों को यह एंगल बिल्कुल पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि यह केमिस्ट्री पूरी तरह “फोर्स्ड” लग रही है और सिर्फ टीआरपी के लिए बनाई गई है। वायरल वीडियो में समर्थ का व्यवहार कई लोगों को “अजीब” और “अनकंफर्टेबल” लगा, जिसके बाद यह मुद्दा तेजी से ट्रेंड करने लगा।
Samarth Jurel Controversy: जन्नत के फैंस नाराज- ‘वो अनकंफर्टेबल लग रही हैं’, शो पर उठे सवाल

जन्नत जुबैर के फैंस इस पूरे मामले को लेकर काफी नाराज नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि जन्नत इस एंगल में अनकंफर्टेबल दिख रही हैं और शो के मेकर्स जानबूझकर एक नकली रिश्ता दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा-
1. “ये बहुत क्रिंज और क्रीपी है।”
2. “क्यों जबरदस्ती लव एंगल बनाया जा रहा है?”
3. “जन्नत साफ तौर पर अनकम्फर्टेबल लग रही हैं।”
फैंस ने यहां तक मांग कर दी कि शो में इस तरह की स्क्रिप्टेड केमिस्ट्री को तुरंत बंद किया जाए। उनका मानना है कि इस तरह के कंटेंट से कलाकारों की इमेज भी एफेक्ट होती है।
Reality show Fake Romance: ‘TRP के लिए ड्रामा?’- रियलिटी शोज की सच्चाई पर छिड़ी बहस
View this post on Instagram
इस विवाद के बाद अब एक बड़ी बहस छिड़ गई है कि क्या रियलिटी शोज में दिखाया जाने वाला कंटेंट सच में रियल होता है या सिर्फ दर्शकों को आकर्षित करने के लिए बनाया जाता है।
कई लोग मानते हैं कि शो में ड्रामा और रोमांस जानबूझकर जोड़ा जाता है ताकि दर्शकों की दिलचस्पी बनी रहे। लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग हो गया, क्योंकि इसमें “पर्सनल बाउंड्री” और “कंसेंट” जैसे मुद्दे भी जुड़ गए हैं। एक तरफ जहां कुछ लोग इसे सिर्फ एंटरटेनमेंट का हिस्सा बता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ दर्शकों का एक बड़ा क्लास इसे गलत मान रहा है। अब देखने वाली बात होगी कि शो के मेकर्स इस विवाद पर क्या फीडबैक देते हैं और आने वाले एपिसोड्स में कोई बदलाव किया जाता है या नहीं।
Forced love angle TV Show: जन्नत दिखीं असहज’- फैंस ने उठाई आवाज, शो पर लगे आरोप



Download Android App
Download iOS App




