Monkey Video Viral : इंसान तो मोबाइल (mobile) पर घुसे ही रहते है, लेकिन अब बंदर ने भी फोन चलाना शुरू कर दिया है। जी हां, इसका वीडियो (Monkey video viral ) भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आपने बंदरों को पेड़ों पर देखा होगा लेकिन अब उनका फोन चलाने वाला किस्सा पहली बार सुन रहे होंगे। हैरानी वाली बात तो हैं लेकिन ये बिल्कुल सच है।
यहां देखें वीडियो
Me 24×7 ! pic.twitter.com/ipmcktuL6U
— Pallavi ♡ (@Memesaddicted_) June 16, 2024
जहां लोग अपनी ज्यादा देर तक फोन चलाने की आदत को नहीं छुड़ा पाते है। उन्हें ही आप घंटों मोबाइल चलाते देख सकते हैं। लेकिन किसी जानवर का फोन चलाना तो सुनने में भी अजीब लग रहा होगा। अगर आपने ये पहले कभी नहीं देखा, तो वीडियो को ध्यान से देखिए। किस तरह से ये बंदर बिना किसी चिंता के फोन लिए मग्न हुआ है। वीडियो (Monkey video viral ) सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया
बता दें कि इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर @Memesaddicted_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो (Monkey video viral ) को 2 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी देनी शुरू कर दी है। एक यूजर ने लिखा- ये तो मैं हूं। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसा मेरी मम्मी मुझे लेकर सोचती है। तीसरे यूजर ने लिखा- पैर देखकर मैं डर गया था पहले। वहीं एक यूजर ने लिखा- बस यही बाकी रह गया था।


Download Android App
Download iOS App



