मच्छरों की सेना ने हमला किया एयरलाइंस के विमान में बैठे पैसेंजर पर,एयर होस्टेस ने किया ऐसा जुगाड़

Summary :

क्या आपने कभी सोचा है कि लोग फ्लाइट से सफर क्यों करते हैं? शायद इसीलिए ना ताकि वह जल्दी से जल्दी बिना कोई परेशानी झेले अपनी मंजिल तक पहुंच जाएं।

क्या आपने कभी सोचा है कि लोग फ्लाइट से सफर क्यों करते हैं? शायद इसीलिए ना ताकि वह जल्दी से जल्दी बिना कोई परेशानी झेले अपनी मंजिल तक पहुंच जाएं। लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि फ्लाइट में पहले जैसा मजा कुछ भी नहीं रहा है। कभी पैसेंजर विमानों में खराब खाना मिलता है तो कभी महिलाओं के साथ छेड़छाड़ होती है। वहीं कुछ लोग फ्लाइट के क्रू मेंबर्स से बदतमीजी करते हैं। बता दें कि हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जिस पर आपको सचमुच हंसी आ जाएगी और गुस्सा भी। दरअसल हुआ कुछ यूं कि एयरलाइन्स कंपनी की एक फ्लाइट में इतने ज्यादा मच्छर हो गए कि उन्हें मारने के लिए एयर होस्टेस को काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ी।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि वायरल हो रही इस वीडियो में आप खुद देख सकते हैं कि विमान के अंदर कितने सारे मच्छर हो गए हैं। जिन्होंने फ्लाइट में बैठे लोगों का जीना हराम कर दिया है। फ्लाइट में बैठे सभी पैसेंजर किसी ना किसी चीज से उन्हें खुद से दूर भगा रहे हैं। जबकि विमान की एयर होस्टेस उन्हें मॉसिकटो बैट से मारने के काम पर लगी हुई है।

एक शख्स ने पूछा

ट्विटर पर एयरलाइन्स कंपनी को टैग करते हुए शख्स ने एयरलाइन कंपनी से पूछा कि यह सब क्या है? एक दिन बाद एयरलाइन्स कंपनी ने शख्स के ट्वीट का जवाब दिया।

ये जवाब दिया एयरलाइन्स कंपनी ने

एयरलाइंस ने जवाब में लिखा, ;सुब्बू, हम घटना की पुष्टि करते हैं। कीटपतंगों/मच्छरों से पूरी तरह से तो नहीं बचा जा सकता। लेकिन हम अपनी तरफ से पूरी एहतियात बरतते हैं, जिसके लिए हम विमान में नियमित तौर पर कीटनाशक का छिड़काव करवाते हैं। साथ ही, किसी को समस्या ना हो इसके लिए मच्छर भगाने वाले पैच भी लगाते हैं। एयरलाइन्स कंपनी अपने दूसरे ट्वीट में लिखता है कि यह मामला एक अपवाद है, हमने मच्छरों को मारने के लिए मॉस्किटो बैट का भी इस्तेमाल किया।”

यहाँ पढ़े ट्विटर पोस्ट:https://twitter.com/IndiGo6E/status/1110449141811810305

Desk Team