अपने बच्चे की जान बचाने के लिए मां किसी भी हद तक जा सकती है। एक ऐसा ही वाकया सामने आया है। सोशल मीडिया पर इन दिनों कए वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे एक मां ने अपने बच्चे को चौथी मंजिल से गिरने से बचाया है। दरअसल चौथी मंजिल से बच्चा नीचे गिर रहा होता है और उसी दौरान मां ने पैर पकड़ कर अपने बच्चे को ऊपर खींच लिया।
चौथी मंजिल से मां ने अपने बच्चे को इस तरह बचाया
यह वीडियो कोलंबिया के मेडिलिन का है और बुधवार की रात काे यह घटना हुई थी। इस वीडियो में दिख रहा है कि लिफ्ट से बाहर मां और बच्चा आ रहे हैं। फोन पर मां जैसे ही बिजी हो जाती है वैसे ही उसका बच्चा रेलिंग की तरफ चल जाता है। हैरानी वाली बात तो यह है कि इस रेलिंग में ग्रिल भी नहीं लगी हुई थी।

जैसे ही बच्चा रेलिंग के पास पहुंचता है उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वह गिरने लगता है। एक सेकेंड से कम समय में ही मां अपने बच्चे को पैरों से पकड़ कर गिरने से बचा लेती है। इतना ही नहीं महिला बच्चे को आराम से पकड़ने के बाद अपने फोन को भी सावधानी से जमीन पर रखती है।

वीडियो जैसे ही सेेशल मीडिया पर आया वैसे ही वायरल हो गया। कई लोग इसे वीडियो को देख और शेयर कर चुके हैं। कई लोग मां की ताकत की बात कर रहे हैं तो वहीं कई लोग बालकनी में किसी भी तरह से रेलिंग ना होने की वजह से कड़ी आलोचना कर रहे हैं।
एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए यूट्यूब पर लिखा है, यह सिर्फ एक मां ही कर सकती है। इस बहादुर मां को मेरा सलाम। खबरों के अनुसार इस घटना के बाद रेलिंग पर बिल्डिंग के मैनेजमेंट ने बॉक्स रखवा दिया। बता दें कि बच्चे को इस घटना में किसी भी तरह की चोट या खरोंच नहीं आई है।

इस घटना पर बात करते हुए बिल्डिंग के मैनेजर जुआन फ्रांको ने कहा, बच्चे को कुछ नहीं हुआ। उसे किसी तरह की कोई चोट भी नहीं लगी है। जिस तरह मां ने अपने बेटे को बचाया उसका श्रेय मां को ही मिलना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



