टिक टॉक स्टार Mr Faisu अब टिक टॉक पर बैन होने के बाद इन दिनों इंस्टाग्राम पर अपना जादू चला रहें हैं। Mr Faisu के टिक टॉक पर बैन हो जाने के बाद उनके फैन्स उनकी इंस्टाग्राम वीडियोज को वायरल करने में जरा भी समय नहीं लगा रहें हैं। इतना ही नहीं वहीं लोगों को भी उनका ये लंदन की सड़कों पर सैर करते हुए नया इंस्टाग्राम वीडियो खूब पसंद आ रहा है।
.jpg)
इस वायरल हो रही वीडियो में Mr Faisu शाहरुख खान की स्टारर फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के गाने तुझको तो प्यार पर लिप्सिंग साथ में डांस एक्सप्रेशन्स करते हुए दिख रहे हैं। इनकी इस वायरल वीडियो में एक लड़की भी गाने पर एक्ट करते दिखाई दे रही है।
अपने इस नए इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए Mr Faisu लोगों का दिल जीतने में एक और बार कामयाब रहे उनकी इस पोस्ट पर लोग कई तरह-तरह के कमेंट्स करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में Mr Faisu के एक्सप्रेशन्स वाकई देखने लायक है। इस वीडियो को सिर्फ 21 घंटे के अंदर-अंदर 21 लाख लोग देख चुके हैं जबकि हजारों की संख्या में लोगों ने कमेंट्स किए है।

दरअसल Mr Faisu को टिक टॉक पर विवादित मामले पर वीडियो बनाने पर उनका अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया था। उनके टिक टॉक पर 2.5 करोड़ फॉलोवर्स थे। वो टिक टॉक पर पेड प्रमोशन भी किया करते थे।


Download Android App
Download iOS App



