मोस्ट फेमस लेस्बियन कपल अंजलि चक्रा और सूफी मलिक का ब्रेकअप हो गया हैं। दोनों ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि चक्रा ने सेलिब्रिटी इन्फ्लुएंसर सूफी मलिक की बेवफाई की जानकारी लोगों को दी है। जिससे अंजली के फैंस काफी नाराज नजर आए और अब वह सूफी को काफी सुना रहे हैं।
अंजली ने शेयर की पोस्ट
भारत की अंजलि ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा, “यह आपको चौंका सकता है, पर अब हमारी राहें अलग हो गई हैं। सूफी ने जिस तरह से मेरे साथ बेवफाई की और मुझे धोखा दिया, उसके बाद मैंने शादी न करने का फैसला किया है। हम अपना रिश्ता खत्म कर रहे हैं। अंजलि ने सूफी पर चीटिंग का आरोप लगाया, हालांकि, उन्होंने यूजर्स से अपील की कि वह नहीं चाहतीं कि सूफी के लिए किसी तरह की कोई नकारात्मकता रखी जाए”।
View this post on Instagram
सूफी ने कबूली बेवफाई
अंजली की पोस्ट के बाद पाकिस्तान की सूफी ने भी इंस्टाग्राम पर रिलेशनशिप में चीटिंग की बात को कबूल करते हुए पोस्ट शेयर किया। सूफी ने लिखा, “मैंने अपनी शादी से कुछ हफ्ते पहले अंजलि को धोखा देकर बड़ी गलती की है। मैंने उन्हें बहुत दुख पहुंचाया और मैं अपनी गलती कबूल रही हूं। मैंने लोगों को भी दुख पहुंचाया है, जिन्होंने हमें लगातार प्यार दिया और हमारे लिए दुआएं कीं।” बता दें, सूफी ने अपनी पोस्ट पर कमेंट सेक्शन को ऑफ कर दिया है।
View this post on Instagram
सूफी ने किया था अंजली को प्रपोज
बता दें, दोनों लगभग पांच साल से साथ थी और जल्द शादी भी करने वाली थी। लेकिन उससे पहले ही दोनों अलग हो गए। अब लेस्बियन जोड़ी के अलग होने की खबर ने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर रखा है। न्यूयॉर्क की एम्पायर स्टेट बिल्डिंग में सूफी ने अंजलि को प्रपोज किया था। उन्होंने अपने इस खास पल को कैमरे में कैद कर वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया था। दोनों इसी साल शादी करने वाले थे। इसके लिए उन्होंने अमेरिका में रजिस्ट्रेशन के लिए भी अपील की थी। हालांकि, अब दोनों ने शादी की रजिस्ट्री अपील हटा दी है।
कौन है अंजील और सूफी?
भारती की अंजलि चक्रा न्यूयॉर्क शहर की एक जानी-मानी कंटेट क्रिएटर और इवेंट मैनेजर हैं। उन्होंने लॉस एंजेलिस की यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ कैलिफोर्निया से पढ़ाई की है। वे अपना एक ब्लॉग भी चलाती हैं, जिसमें वे ट्रैवलिंग से लेकर गार्डनिंग के अनुभव साझा करती हैं।
वहीं, 27 वर्षीय सूफी मलिक इंस्टाग्राम पर लाइफस्टाइल और फैशन से जुड़े कंटेंट के लिए चर्चित हैं। वे मौजूदा समय में अमेरिका के न्यूयॉर्क में फैशन, लाइफस्टाइल और ट्रैवलिंग से जुड़े कंटेंट बनाने का काम करती हैं। मालूम हो, यह कपल दक्षिण एशियाई संस्कृति और समलैंगिक प्रेम के वाइब्रेंस सेलिब्रेशन के लिए 2019 में इंटरनेट सनसनी बन गया था।


Download Android App
Download iOS App





