ऑफिस में लड़ाई-झगड़े के बीच परवान चढ़ा प्यार, इंडियन लड़की संग कोरियन लड़के ने लिए सात फेरे - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

ऑफिस में लड़ाई-झगड़े के बीच परवान चढ़ा प्यार, इंडियन लड़की संग कोरियन लड़के ने लिए सात फेरे

कोरियन वेब सीरीज से इतर एक और प्रेम कहानी है, जो लोगों को पसंद आ रही है। रील नहीं ये रियल लाइफ की कहानी है जोंगसू ली और नेहा अरोड़ा की। जोंगसू ली कोरिया के सियोल के रहने वाले हैं, जबकि नेहा अरोड़ा भारत के अंबाला की हैं।

प्यार वो एहसास है जिसके लिए देश-विदेश, जात-पात, भाषा का एक होना मायने नहीं रखता है। प्यार जब जहां जिससे होना होता है वो हो जाता है। प्यार की कोई परिभाषा नहीं होती है, ये वो एहसास है जो दो लोगों को एक दूसरे के लिए होता है। टीवी सीरियल और फिल्मों में कई लव स्टोरीज देखने को मिलती है जिन्हें लोग पसंद भी करते हैं। 
1676371487 277820477 505670217839785 1171239692149456320 n
बॉलीवुड फिल्मों के अलावा इन दिनों कोरियन ड्रामा सीरीज भी भारत में भी खूब देखी जा रही हैं। मगर इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों और कोरियन ड्रामा सीरीज के अलावा एक लव स्टोरी है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। आज प्यार के दिन यानि वेलेंटाइन डे के खास मौके पर आज हमको एक ऐसी प्रेम कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं।
1676371499 251408673 263354375732480 3444556071876935920 n
ये रील नहीं बल्कि रियल स्टोरी है। ये लव-स्टोरी है जोंगसू ली और नेहा अरोड़ा की। जिनकी कहानी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है। जोंगसू ली कोरिया के सियोल के रहने वाले हैं, जबकि नेहा अरोड़ा भारत के अंबाला की हैं। ये कोरियन और इंडियन कपल की जोड़ी शादी के बाद से ही चर्चा में बनी रहती है।
1676371564 249011189 1206305773187517 5851503462871174799 n
जोंगसू ली और नेहा अरोड़ा दोनों गुरुग्राम में एक कोरियन कंपनी में साथ काम करते थे। जहां पहले दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े करते हुए एक-दूसरे के करीब आए और धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया। नेहा अपने परिवार के खिलाफ जाकर जोंगसू से शादी करने का फैसला किया। दोनों की लव स्टोरी में काफी उतार-चढ़ाव आए लेकिन दोनों ने एकदूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ा।
1676371529 251732247 188779356763767 3759357015673091322 n
जोंगसू ने साल 2017 में नेहा की कंपनी में एंट्री ली थी। पहली नजर में नेहा का ध्यान जोंगसू की हाइट ने अपनी तरफ खींचा था। नेहा सोशल मीडिया पर अपनी स्टोरी बताते हुए कहा कि, जोंगसू काफी गंभीर स्वभाव के थे, तब वो उन्हें हंसाने के लिए काफी चिढ़ाया करती थीं। दोनों की काफी लड़ाई होती थीं। फिर एक दिन जोंगसू ने नेहा को बाहर खाने के लिए पूछा और फिर दोनों ऐसे ही रिलेशनशिप में आए गए।

मगर कुछ वक्त बात दोनों ने नौकरी बदल ली लेकिन रिलेशनशिप में रहे। नेहा के परिवारवाले उनके लिए लड़के देख रहे थे, ऐसे में उन्होंने एक दिन हिम्मत करके साल 2019 में अपने पापा को सब कुछ बता दिया। फिर जोंगसू ने नेहा के परिवार से मुलाकात की। फिर साल 2021 में नेहा और जोंगसू ने हिंदी रीति-रिवाज से शादी की। 
1676371546 247320209 923646378264125 4742450926685736830 n
फिर 2022 में नेहा कोरिया रहने आ गईं और यहां जोंगसू के साथ कोरियाई रीति रिवाज से शादी की। आज दोनों साथ एक खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं और नेहा और जोंगसू का एक यूट्यूब चैनल भी है जो काफी पॉपुलर है। चैनल का नाम माय लव फ्रॉम कोरिया है जहां दोनों अपनी स्टोरीज शेयर करते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − four =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।