निर्भया के गुनहगारों को 22 जनवरी को दी जाएगी फांसी, यूजर्स ने कहा-सत्‍यमेव जयते

Summary :

निर्भया गैंगरेप मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। आखिरकार 7 साल 22 दिन बाद निर्भया के दोषियों को फांसी की सजा आज कोर्ट ने सुना दी। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट

निर्भया गैंगरेप मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। आखिरकार 7 साल 22 दिन बाद निर्भया के दोषियों को फांसी की सजा आज कोर्ट ने सुना दी। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने मंगलवार 7 जनवरी यानी आज निर्भया के चार दोषियों को फांसी की सजा सुनाई। 22 जनवरी की सुबह 7 बजे चारों दोषियों को फांसी देने का आदेश कोर्ट ने दिया। 
तिहाड़ जेल में ही दोषियाें को फांसी दी जाएगी। जैसे ही इन चारों दोषियों का डेथ वॉरेंट मंगलवार को दोपहर के बाद आया तो #Nirbhaya टॉप पर सोशल मीडिया पर ट्रेंड होना शुरु हो गया। देश की बेटी को मिले इंसाफ को लेकर जनता ने अपनी राय सोशल मीडिया के जरिए दी है। बता दें कि दया याचिका दाखिल करने के लिए अभी दोषियों के पास 14 दिनों का समय है।
14 दिनों का समय इसलिए लिया गया
कानूनी तौर पर डेथ वॉरेंट जारी करने के बाद लगभग 14 दिन का समय दिया जाता है। जेल प्रशासन अपनी पूरी तैयारी इस समय के दौरान करते हैं। हालांकि दोषियों के पास भी राष्ट्रपति के सामने अपनी मर्सी पिटीशन यानी दया याचिका दाखिल करने का यही समय होता है।  

ये है अपराधियों के लिए सबक
कोर्ट के इस आदेश का सोशल मीडिया यूजर्स ने स्वागत किया है। लोगों ने कहा है कि इंसाफ मिलने में जरूर देरी हुई है लेकिन ऐसे अपराधियों और मानसिकता वाले लोगों को जरूर सबक मिला है। 

इंसाफ जरूर मिला लेकिन इतनी देर क्यों लगी?

हर लड़की हर महिला की यह लड़ाई थी

शुक्रिया न्यायपालिका का
अब मिलेगी निर्भया की आत्मा को शांति

जीत होती है हमेशा सत्य की

विश्वास मजबूत होगा न्यायिक प्रणाली में
इंसाफ मिला देश की बेटी को

सबकुछ कह देती है यह तस्वीर

Desk Team