बहुत से लोग कड़ी मेहनत के बावजूद उस मुकाम तक नहीं पहुंच पाते जहां के वो हकदार होते है और कुछ लोग ऐसे भी है जिन्हें बिना मेहनत के सब कुछ हासिल हो जाता है वो भी आसानी से । ऐसे समय में मेहनती व्यक्ति निराश हो जाता है पर कई बार इंसान को कामयाब होने से रोकने में कुंडली दोष भी शामिल होता है। अगर आज किसी का बुरा चल रहा है तो निराश होने की जरुरत नही बस थोड़ा सा संयम और स्रब की जरुरत है।समय सदैव एक सा नहीं रहता।

इंसान की लाइफ में जब भी अच्छा वक्त आना होता है तो भगवान उसको संकेत जरुर देते हैं आज हम बात करेगें भगवान के दिए जाने वाले कुछ संकेतों के बारे में जो हमारा समय बदल देते हैं।
कई बार अच्छे संकेत हमें भगवान द्वारा बनाए पशु पक्षियों से भी मिलती है। अगर कोई बिल्ली आपके घर में बच्चों को जन्म दे तो उसे शुभ संकेत माना जाता है।

अगर कोई बंदर पेड़ से आम तोड़कर खाले औऱ उसकी गुठली आपके घर में लाकर गिरा दे तो भी शुभ माना जाता है। भगवान की तरफ से जब ऐसी सूचना मिले तो आपको तैयार रहना चाहिए अच्छे वक्त के स्वागत के लिए।
यदि आपकी दाहिनी हथेली में लगातार खुजली हो रही है तो यह भी धन प्राप्ति का शुभ संकेत है।
ऐसा कहा जाता है कि सुबह उठते ही शंख की आवाज सुनाई दें और शाम को भी सुनाई दे तो यह महालक्ष्मी के आगमन का संकेत है।

यदि आप किसी काम से कहीं बाहर जा रहे हो और रास्ते में कोई कुत्ता अपने मुंह में खाने वाली कोई शाकाहारी चीज़ या रोटी लाता हुआ दिखाई देता है तो यह इस बात की ओर संकेत करता है कि आपको कहीं से धनलाभ होने वाला है।


Download Android App
Download iOS App



