साल 2023 में पहला सूर्य ग्रहण अप्रैल के महीने में लगने जा रहा है। 20 अप्रैल, दिन गुरुवार को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य को ग्रहण लगाने का कार्य राहु का होता है।

20 अप्रैल को लगाने वाले सूर्य ग्रहण को वैज्ञानिक हाइब्रिड सूर्य ग्रहण का नाम दे रहे हैं।साल के पहले ग्रहण की शुरुआत 20 अप्रैल 2023 को सुबह 7 बजकर 04 मिनट से होगी। यह सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 29 पर खत्म हो जाएगा।
वैज्ञानिकों के मुताबिक साल का पहला सूर्य ग्रहण तीन तरह का दिखाई देगा जिसमें यह आंशिक, पूर्ण और कुंडला कार के रूप में होगा। इस तरह से साल 2023 का यह पहला सूर्य ग्रहण हाइब्रिड सूर्य ग्रहण होगा क्योंकि जब सूर्य ग्रहण आंशिक, पूर्ण और कुंडला कार रूप में हो तो इस हाइब्रिड सूर कहते हैं। आंशिक सूर्य ग्रहण की घटना के दौरान चलना सूर्य के छोटे से हिस्से को ढक पाता है। वही पूर्ण सूर्यग्रहण तब होता है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा तीनों एक ही सीध मैं होते हैं। ऐसे में धरती के एक हिस्से में कुछ देर के लिए पूरी तरह से अंधेरा छा जाता है।

भारत में इस सूर्य ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा । जिस कारण से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। सूतक काल को अशुभ समय माना जाता है। सूर्य ग्रहण के लगने से 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है जिस दौरान किसी भी तरह का शुभ कार्य, पूजा और खाना इत्यादि नहीं बनाया जाता है।
ग्रहण के दौरान भले की नियमित पूजा करना निषेध होता है लेकिन विशेष अनुष्ठान या पाठ करने से शुभ फल मिलता है। इस दिन आप ये उपाय कर सकते हैं। एक मिट्टी का दीपक लें और सूर्य ग्रहण के दिन इस दीपक को घर की कोने में जला दें और अपने मन में राहु स्तोत्र का पाठ करें।

राहुर्दानवमंत्री च सिंहिकाचित्तनन्दन:। अर्धकाय: सदा क्रोधी चन्द्रादित्य विमर्दन: ।।
रौद्रो रूद्रप्रियो दैत्य: स्वर्भानु र्भानुभीतिद:। ग्रहराज सुधापायी राकातिथ्यभिलाषुक: ।।
कालदृष्टि: कालरूप: श्री कण्ठह्रदयाश्रय:। बिधुंतुद: सैंहिकेयो घोररूपो महाबल: ।।
ग्रहपीड़ाकरो दंष्टो रक्तनेत्रो महोदर:। पंचविंशति नामानि स्म्रत्वा राहुं सदानर: ।।
य: पठेन्महती पीड़ा तस्य नश्यति केवलम्। आरोग्यं पुत्रमतुलां श्रियं धान्यं पशूंस्तथा ।।
ददाति राहुस्तस्मै य: पठेत स्तोत्र मुत्तमम्। सततं पठेत यस्तु जीवेद्वर्षशतं नर: ।।
राहु स्तोत्र को पढ़ने से राहु ग्रह शांत रहता है साथ ही राहु दोष से छुटकारा मिलेगा।और आर्थिक तंगी के साथ साथ नौकरी में तरक्की भी मिलती है।


Download Android App
Download iOS App



