दुनिया में हर देश के अपने नियम और कानून होते हैं। इस धरती पर कुछ ऐसी अजीबोगरीब जगहें भी है जिनके बारे में जानकर आपके होश ही उड़ जाएंगे। ना सिर्फ अतरंगी जगहें बल्कि कुछ जगहों पर ऐसे हैरान कर देने वाले नियम है जिनके बारे में सुनकर कोई भी दंग रहा जाए। दुनिया में एक देश ऐसा है जहां पर कई अजीबोगरीब नियम है और उनके बारे में जानकर आप शॉक्ड हो जाएंगे।

इस देश में कोई भी अपनी मर्जी से टीवी नहीं देख सकता है और यहां पर बाहरी दुनिया की खबरें सुनने को क्राइम माना जाता है। इस देश में तीन से चार टीवी चैनल हैं, लेकिन उन पर भी कोई भी इंटरनेशनल न्यूज नहीं दिखाई जाती है। इतना ही नहीं इस देश में सिर्फ 1 प्रतिशत से भी कम लोगों के पास इंटरनेट है। तो चलिए बताते है इस देश के बारे में।

ये देश कोई नहीं बल्कि नार्थ कोरिया है जहां के शासक तानाशाह किम जोंग उन किसी परिचय के मोहताज नहीं है। किम जोंग उन आए दिन अपने अजीबोगरीब किसी ना किसी वजह से खबरों में छाए रहते हैं। वहीं, उत्तर कोरिया की अक्सर अजीबोगरीब नियमों की वजह से चर्चा होती रहती है। एक बार फिर इन दिनों नार्थ कोरिया अपने एक अतरंगी नियम की वजह से चर्चा में बना हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नार्थ कोरिया में कोई भी बाहरी न्यूज चैनल नहीं देख सकता है। मीडिया पर किम जोंग उन की सरकार का पूरा नियंत्रण है और टीवी पर बस गिने चुने 3 से 4 चैनल आते हैं उन पर भी बस वहीं दिखाया जाता है जो वहां की सरकार चाहती है। नॉर्थ के टीवी पर बस उत्तरी कोरिया और किम जोंग उन का गुणगाना किया जाता है। अगर कोई बाहरी चैनल देखता पाया जाता है तो उसे सजा दी जाती है।

सिर्फ टीवी ही नहीं बल्कि रेडियो पर भी सारा दिन इसी तरह के प्रोग्राम सुनने को मिलते हैं और यही वजह है कि नार्थ कोरिया के लोगों को बाकि दुनिया की ज्यादा जानकारी नहीं होती है। एक तरह से देखा जाए तो वहां के लोग बाकि दुनिया से बिल्कुल अलग है और उन्हें अपने देश के बाहर की दुनिया के बारे में शायद कुछ पता ही नहीं है। उनकी दुनिया बस उनके तानाशाह किम जोंग उन और नार्थ कोरिया तक ही सीमित है।


Download Android App
Download iOS App



