बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तान अवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नसीहत देते हुए कहा कि वे अब राजनीति में पीछे जा रहे, उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के चरणों में बैठकर प्रायश्चित करना चाहिए।
वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम के बाद मांझी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आज वे जिसके साथ हैं उन्हें वे कभी भ्रष्टाचारी कहते थे। उन्होंने यह भी कहा कि राजद अब मुख्यमंत्री पर छाया हुआ है। उन्होंने कहा कि आज बिहार में 1700 करोड़ का बना पुल पानी में बह जा रहा। हर दिन राज्य में कहीं न कहीं से हत्या की खबरें आती रहती हैं।
इस दौरान मांझी ने दावा करते हुए कहा कि अगले चुनाव में नरेंद्र मोदी की पूर्ण बहुमत की सरकार फिर से आने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महानता है कि वह बहुमत होते हुए भी सभी जमातों को अपने साथ लेकर चल रहे हैं। वे सभी को साथ लेकर चलते हैं। इधर, इंडिया गठबंधन को घमंडिया बताते हुए माझी ने कहा कि उनका घमंड अगले चुनाव में टूट जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



