Not a King He is Your Daddy: अमेरिका में चल रहे “No Kings” विरोध प्रदर्शन के बीच आसमान में उड़ रहा था एक ऐसा बैनर जिसने अचानक सबकी नज़रें अपनी ओर खिंच ली। इस बैनर ने पूरे इंटरनेट पर खलबली पैदा कर दी है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही दो हिस्सों में लोग बांट गए हैं। बताया जा रहा है कि ईरान युद्ध के विरोध में प्रदर्शन शुरू है। इसी बीच एक व्यक्ति ने विमान किराए पर लेकर भीड़ के ऊपर बैनर उड़ाया, जिस पर लिखा था: “Not a King He’s Your Daddy’” (कोई राजा नहीं — वह तुम्हारे डैडी हैं)
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि 28 मार्च 2026 को अमेरिका और यूरोप के कई इलाकों में “No Kings” नाम से बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए। इनका मकसद था कथित सत्तावादी सोच और गैर-लोकतांत्रिक नेतृत्व का साथ मिलकर विरोध करना और उनके इस सोच को खत्म करना। इतना ही नहीं इन प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध की रणनीति ट्रंप ने तैयार की है।
इन रणनीतियों से अमेरिका समेत अन्य देशों को बहुत नुकसान हो रहा है। ट्रंप की अमानवता सोच को लेकर अमेरिकी सड़क पर विरोध कर रहे हैं और हालात सही करने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच लॉस एंजिल्स में इस दौरान कुछ समर्थकों ने अलग अंदाज़ में जवाब दिया। और सबसे ज्यादा चर्चा उसी हवाई बैनर ने बटोरी, जिसपर लिखा था, “Not a King He’s Your Daddy”. इस बैनर ने सोशल मीडिया पर अब एक नए बहस को जन्म दे दिया है।
Not a King He is Your Daddy: सोशल मीडिया पर मिल रही खूब प्रतिक्रिया

यह बैनर जैसे ही वायरल हुआ, इंटरनेट पर रिएक्शन की बारिश भी शुरू हो गई. कुछ लोगों ने इसे मजेदार और बोल्ड स्टंट बताया। तो कुछ ने कहा ये बचकाना हरकत बताया। कई यूजर्स ने इसे “प्रोटेस्ट का नया ट्रोलिंग लेवल” तक कह दिया।
क्या बताता है ये वायरल वीडियो?
यह घटना सिर्फ एक मज़ाकिया बैनर नहीं, बल्कि आज के दौर की सच्चाई भी दिखाती है, जहां विरोध और समर्थन दोनों ही अब क्रिएटिव, तेज़ और वायरल हो चुके हैं। सड़क से लेकर आसमान तक…अब हर जगह अपनी बात रखने की होड़ है.
यह भी पढ़ें: कच्चे तेल की कीमत में उछाल, पेट्रोल डीजल के भाव में आया बदलाव, जानें आज का ताजा रेट





















