अब Twitter से हो सकेंगी नेट बैंकिंग और सब कुछ, Logo ही नहीं बदल गए ये नियम, जानें पूरी खबर…

Summary :

साथ ही आपको बता दे कि मस्क अब ट्वीटर को एक नए रूप में देखना चाहते है। अब ये भी बताया जा रहा है कि वो वीचैट के तर्ज पर काम कर रहे है। पूर्व ट्वीटर चीफ के बातो के आज एक्स की मुख्य कार्यकारी लिंडा याकारिनो….

जब से एलन मस्क ने अपने हाथ में ट्विटर की कमान ली है। तब से ट्विटर में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। अब आज ही ट्विटर का लोगो बदल गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर ये मामला काफी तेजी से वायरल हो रहा है। एलन ने ट्विटर की पहचान ही बदल दी। कल उन्होंने अपने एक ट्वीट के माध्यम से बताया था कि अब ट्विटर का लोगो बदलने के साथ ट्विटर का यूआरएल भी बदल जाएगा, जो एक नए तरीके से काम करेगा। 
ट्विटर पर अब पहुंचने के लिए एक नए लिंक का इस्तेमाल किया जाएगा। आपको बता दे आज एलन मस्क में खुद इस नए लोगो और नए यूआरएल को लॉन्च किया। नए लोगो एक काले रंग के बैकग्राउंड पर सफ़ेद रंग का एक्स लिखा हुआ है।

मस्क के एलान के बाद से ही सभी को ट्विटर का नया लोगो वेब प्लेटफॉर्म पर देखने को मिल गया अब जल्द ही ये सभी एप्पल और अन्य ब्रांड यूजर को मोबाइल में भी देखने को मिल जाएगा। मस्क ने एक ट्विट कर ये भी बताया था कि बीते रात उनका ऑफिस रात को कैसा दिख रहा था। 
वो वीचैट के तर्ज पर काम 
साथ ही आपको बता दे कि मस्क अब ट्वीटर को एक नए रूप में देखना चाहते है। अब ये भी बताया जा रहा है कि वो वीचैट के तर्ज पर काम कर रहे है। पूर्व ट्वीटर चीफ के बातो के आज एक्स की मुख्य कार्यकारी लिंडा याकारिनो ने एक ट्वीट के माध्यम से बताया। एक्स” लोगो माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफ़ॉर्म को चीन के वीचैट की तर्ज पर तैयार किए गए “एवरीथिंग ऐप” में बनाने के बड़े प्रयास का एक हिस्सा है, मैसेजिंग ऐप जो अपने उपयोगकर्ताओं को भुगतान से लेकर उड़ानें और होटल बुक करने की क्षमता तक सब कुछ करने की अनुमति देता है। 

पिछले साल भी मस्क ने कहा था 
पिछले साल, मस्क ने कथित तौर पर ट्विटर कर्मचारियों से कहा था कि वह ट्विटर को वीचैट में बदलना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “चीन के बाहर कोई WeChat समकक्ष नहीं है।” “आप मूल रूप से चीन में WeChat पर रहते हैं। अगर हम इसे ट्विटर के साथ दोबारा बना सकें, तो हमें बड़ी सफलता मिलेगी।” एक ट्वीट में, उन्होंने कहा कि व्यवसाय कृत्रिम बुद्धिमत्ता से संचालित होगा और “ऑडियो, वीडियो, मैसेजिंग, भुगतान/बैंकिंग में केंद्रित” होगा। जो आगे के भविष्य को आज ही दिखाता है। 

Desk Team