अब तक दुनियाभर में घातक कोरोना वायरस से 9 लाख से ज्यादा लोग इसका शिकार हो गए हैं।वहीं सभी लोग इस खतरनाक वायरस से जीत कर आम जिंदगी जीना चाहते हैं। ऐसे में इटली का एक बुजुर्ग कपल जिसने सबको बताया की इस मुश्किल वक्त में वह कैसे खुशियां तालाश रहे हैं। दरअसल ये बुजुर्ग कपल Marche के पूर्वी इलाके में स्थित एक अस्पताल में भर्ती हैं। 71 वर्षीय सैंड्रा और उनके 73 साल के पति जियानकार्लो ने मेडिकल स्टाफ की मदद लेकर इस बुजुर्ग कपल ने अपनी अस्पताल में अपनी 50वी सालगिरह सेलिब्रेट की,जबकि बुजुर्ग अभी आईसीयू वार्ड में।

मेडिकल स्टाफ ने ऑर्गनाइज की पार्टी
नर्स रॉबर्टा फेरेट्टी को जब मालूम हुआ कि यह कपल अपनी शादी की 50वी सालगिरह मनाने वाला था तब उन्होंने दूसरे मेडिकल स्टाफ की सहायता लेकर एक पार्टी ऑर्गनाइज की। रॉबर्टा ने स्थानीय मीडिया से कहा, सैंड्रा बहुत रोई, अपने लिए नहीं… बल्कि वह अपने पति को लेकर बहुत चितिंत हैं। उन्होंने मुझे बताया कि इतने वर्षों बाद भी वह उनसे कितना प्यार करती हैं।

सुरक्षा को ध्यान में रखकर मनाया गया जश्न
वैसे ये यह जश्न केवल 10 मिनट तक ही चला। शेयर की गयी फोटोज में आप देख सकते हैं किस तरह से मेडिकल स्टाफ ने खुद की सेफ्टी रखते हुए इस बुजुर्ग कपल की सालगिरह को यादगार बना दिया। एक नर्स ने बताया की हमने 5-0 नंबर वाली मोमबत्ती छोटे-छोटे केक कप में रखी। क्योंकि हम ऑक्सीजन के करीब आग नहीं जला सकते थे। हमने वेडिंग मार्च सॉन्ग बजाया और उनके बिस्तरों को करीब कर दिया, जिसके बाद उन्होंने एक-दूसरे का हाथ थाम लिया।

जल्द होंगे अस्पताल से डिसचार्ज
बता दें कि कपल को Reanimation से छुट्टी दे दी गई है और दोनों को जल्द ही साथ में अस्पताल से डिसचार्ज कर दिया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



