देहरादून : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि बाजार में एक नाबालिग लड़की से छेड़खानी की अफवाह पर जमकर बवाल हो गया। गुस्साए लोगों ने समुदाय विशेष की दुकानों में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। जिला अधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने इस तरह की अफवाह फैलाने पर कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया और और घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किये गये हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के अगस्त्यमुनि बाजार में सुबह नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी की घटना पर एक वर्ग के लोगों ने दूसरे वर्ग की दुकानों में आगजनी की और कुछ दुपहिया वाहनों में आग लगा दी इसके अलावा पथराव करने की भी जानकारी मिली है। इस घटना से पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।
– सुनील तलवाड़


Download Android App
Download iOS App



