Zomato से ऑर्डर किया नूडल्स, अंदर से निकला मरा कॉकरोच, कंपनी ने दिया ऐसा रिएक्शन

Summary :

Zomato Order Customer Finds Cockroach: सोशल मीडिया पर अक्सर बहुत से वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ ऐसे वीडियो होते हैं जिन्हें देख लोगों का दिन बन जाता है तो कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जिन्हें देख घिन्न आ जाती है। अब इसी वीडियो को देख लीजिए। वीडियो देख लोगों काफी भड़के दिख रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है ? Just had a horrific experience ordering from @Zomato. Ordered Japanese miso ramen chicken from Auntie Fug’s and found a cockroach in my meal! Absolutely unacceptable and disgusting Seriously disappointed…

Zomato Order Customer Finds Cockroach

Zomato Order Customer Finds Cockroach: सोशल मीडिया पर अक्सर बहुत से वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ ऐसे वीडियो होते हैं जिन्हें देख लोगों का दिन बन जाता है तो कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जिन्हें देख घिन्न आ जाती है। अब इसी वीडियो को देख लीजिए। वीडियो देख लोगों काफी भड़के दिख रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है ?

Courtsey : वायरल वीडियो को एक्स पर @sonai4u नाम के अकाउंट से शेयर किया गया

ऑनलाइन खाने में निकला कॉकरोच

हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें ऑनलाइन खाने में कॉकरोच निकला है। बता दें कि सोनाई आचार्य नाम की एक महिला ने ‘आंटी फंग’ नाम के रेस्टोरेंट से “जापानी मिसो रेमन चिकन” ऑर्डर किया है। जिसमें कॉकरोच निकला है। यह ऑर्डर फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो से किया गया था। ये मामला तब सामने आया जब महिला ने एक्स पर तीन फोटोज शेयर (Zomato Order Customer Finds Cockroach) की और जोमैटो से आए खाने की शिकायत की। तीन फोटोज में से पहली फोटो में कस्टमर की ऑर्डर स्लिप का स्क्रीनशॉट भी शामिल है।

Zomato Order Customer Finds Cockroach
Zomato Order Customer Finds Cockroach

इससे पता चलता है कि सोनाई ने 14 फरवरी को ऑर्डर दिया था, जिसकी कीमत 320 रुपये थी। इसके बाद, उन्होंने रेमन बाउल की क्लोज-अप तस्वीरें भी जोड़ी, जिसमें सिंपल नूडल्स को सूप में डुबोया गया था। हालांकि हमें इसमें एक भी चिकन का पीस नहीं मिला, लेकिन डिश के ऊपर एक मरा हुआ कॉकरोच पड़ा हुआ देखा जा सकता है।

Courtsey : वायरल वीडियो को एक्स पर @zomatocare नाम के अकाउंट से शेयर किया गया

सोनाई आचार्य महिला ने इंटरनेट पर दिया रिएक्शन

सोनाई आचार्य ने फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो के ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज एक्स पर टैग किया और लिखा, “जोमैटो से ऑर्डर करने का एक बेहद ही खराब एक्सपीरियंस। आंटी फंग से जापानी मिसो (Zomato Order Customer Finds Cockroach) रेमन चिकन का ऑर्डर किया और मेरे खाने में कॉकरोच निकला! उन्होंने हैशटैग “जोमैटो नाइटमेयर” के साथ पोस्ट को एंड किया।

Courtsey : वायरल वीडियो को एक्स पर @zomatocare नाम के अकाउंट से शेयर किया गया

जोमैटो कंपनी ने कुछ यूं कहा

Courtsey : वायरल वीडियो को एक्स पर @zomatocare नाम के अकाउंट से शेयर किया गया

कस्टमर की इस पोस्ट के बाद, फूड डिलीवरी ऐप ने तुरंत इसे मान लिया। जोमैटो ने कहा कि उन्होंने सोनाई आचार्य को सॉरी के तौर पर एक छोटा सा गिफ्ट हैम्पर भेजा है। जोमैटो ने कहा, “नमस्ते, हमें इस बारे में सुनकर दुख हुआ है। हम इस खराब एक्सपीरियंस को बदलने में मदद करना चाहते हैं। कृपया हमें इस पर गौर करने के लिए कुछ समय दें, हम आपसे कॉनटेक्ट करेंगे।”

इसमें आगे कहा गया, “नमस्ते, हम समझते हैं कि यह आपके लिए कितना खराब (Zomato Order Customer Finds Cockroach) एक्सपीरियंस रहा होगा। हमें उम्मीद है कि टेलीफोन पर हुई बातचीत में आपकी प्रॉबलम का सॉल्यूशन हो गया होगा। हमने आपको माफी के तौर पर एक छोटा उपहार हैम्पर भेजने की भी पहल की है…” ज़ोमैटो ने आगे कहा, “…और हमें उम्मीद है कि यह आपके लिए थोड़ी खुशी लेकर आएगा।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

 

Desk Team