जब हम एयरप्लेन से कहीं ट्रैवल करते है तो हमें खाने के लिए सैंडविच, खाना आदि दिया जाता है। हम फ्लाइट में मिले भोजन को बड़े चाव से खाते भी हैं। लेकिन अब इंडिगो फ्लाइट के एक पैसेंजर ने दावा किया है कि उसके सैंडविच में एक लोहे का पेंच मिला है।
सैंडविच में मिला पेंच
युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट बताया कि यह घटना 1 फरवरी को बेंगलुरु से चेन्नई जा रही फ्लाइट में हुई थी। इंडिगो में यात्रा करते समय मेरे सैंडविच में एक स्क्रू आ गया, जब मैंने एयरलाइंस से संपर्क किया तो वह जवाब के साथ वापस आए और कहा कि इसे इतना सही नहीं माना जा सकता क्योंकि फ्लाइट के बाद सैंडविच खाया गया था।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, अपना अनुभव ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर शेयर करने के बाद एयरलाइन ने कहा कि हम 1 फरवरी, 2024 को बेंगलुरु-चेन्नई के बीच फ्लाइट नंबर 6E-904 पर अपने एक्सपीरियंस शेयर करने वाले एक कस्टमर के संदर्भ में सोशल मीडिया पर चल रही तस्वीर से अवगत हैं।
एयरलाइंस ने कहा, नहीं दी गई डिटेल
खबर के मुताबिक, इंडिगो ने एक बयान में कहा कि सफर के दौरान यात्री द्वारा इस मुद्दे की सूचना नहीं दी गई। एयरलाइन ने कहा कि उसे पैसेंजर को हुई असुविधा के लिए खेद है लेकिन प्रसारित की जा रही फोटो के बारे में डिटेल नहीं दिया गया।
इंडिगो का कहना है कि हमारा इन-फ़्लाइट भोजन क्वालिटी और स्वच्छता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिष्ठित और उच्च सम्मानित कैटरर्स से हासिल किया जाता है। हमें पैसेंजर को हुई असुविधा के लिए खेद है और हम फ्लाइट के दौरान सर्वोत्तम संभव अनुभव प्रदान करने और सभी भोजन और स्वच्छता मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
पहले भी आए है ऐसे मामले
बता दें, आए दिन बाहर के खाने में कुछ न कुछ मिलने की खबर सामने आती ही रहती है। हाल ही में एक शख्स ने डेयरी मिल्क की चॉकलेट में रेंगते हुए कीड़े की तस्वीर शेयर की थी। वहीं, इंडिगो फ्लाइट से जुड़ा एक और मामला सामने आया था। दरअसल, 29 दिसंबर को दिल्ली से मुंबई जाने वाली फ्लाइट 6E 6107 में परोसे गए सैंडविच में कीड़ा पाए जाने के कुछ दिनों बाद, खाद्य सुरक्षा नियामक एफएसएसएआई ने एक यात्री को असुरक्षित भोजन परोसने के लिए इंडिगो को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
पैसेंजर द्वारा सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करने के बाद एयरलाइन ने माफी मांगी थी। इस मुद्दे पर भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) की तरफ से की गई आगे की कार्रवाई के बारे में तुरंत जानकारी नहीं मिल सकी है।


Download Android App
Download iOS App






