सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा गैंडे और बकरी की दोस्ती का वीडियो, लोगों ने की तारीफ

Summary :

अक्सर लोग जब भी दुखी होते हैं तो वह अपने आस-पास खुशी को खोजते हैं। वह चाहते हैं कि उनका ध्यान चिंता से हट कर खुशी के लिए चल जाए। ऐसा इसलिए करते हैं ताकि हम अपनी लाइफ

अक्सर लोग जब भी दुखी होते हैं तो वह अपने आस-पास खुशी को खोजते हैं। वह चाहते हैं कि उनका ध्यान चिंता से हट कर खुशी के लिए चल जाए। ऐसा इसलिए करते हैं ताकि हम अपनी लाइफ में अच्छे से ध्यान दे सकें। लेकिन ऐसा करना संभव नहीं होता है। 
इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो गैंडे और बकरी का है। इस वीडियो में दोनों खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो लोगों के चेहरे पर खुशी लाने के लिए बहुत बढ़िता है। आप भी इस वीडियो को देखकर अपने जीवन की हर चिंता को भूल जाएंगे। 
इन जनाब ने किया शेयर

आईफीएस अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे गैंडे का बच्चा बकरी के साथ खेल रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्‍शन में लिखा, इस तरह की दोस्ती जंगल में ही देखने को मिलती है। किसी क्यूट स्टोरी से ज्यादा क्यूट इनका खेलना है। कभी कभी अनाथ गैंडा बकरी को साथ खेलने का मौका देता है और अपने तनाव को कम करता है। 
यह तो बेहद खूबसूरत है


इस वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। उन्होंने दोनों की बहुत तारीफ की है। 
यह तो सच में सिंबा निकला

हम सबको बहुत कुछ जानवरों से सीखना चाहिए। लाइफ में प्यार ही तो चाहिए।

Desk Team