कोरोना के कहर से बचने के लिए केरल में ठेके के बाहर खड़े लोगों ने दिया Social Distance गजब का उदाहरण

Summary :

इस समय कोरोना वायरस लोगों का सबसे बड़ा दुश्मन बन चुका है,जिसके बारे में किसी को भी मालूम नहीं कि वो कहां छुपा हुआ है।

इस समय कोरोना वायरस लोगों का सबसे बड़ा दुश्मन बन चुका है,जिसके बारे में किसी को भी मालूम नहीं कि वो कहां छुपा हुआ है। इस वक्त पूरी दुनिया काफी बुरी तरह से चिचिंत और घबराई हुई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी जनता को 22 मार्च के दिन जनता कफ्र्यू की अपील भी करी है। लोगों से सोशल मीडिया डिस्टेंस बनाए रखने की भी अपील की गई है। 
इसका मतलब यही है कि ना तो ज्यादा लोगों के बीच जाओ और ना ही इस वायरस को बढऩे दिया जाए। कोरोना वायरस के कहर के बीच एक तस्वीर जो केरल से सामने आई है। जिसमें शराब के ठेको के बाहर लाइन लगी हुई। लोगों ने लाइन में किसी तरह से सोशल डिस्टेंस का सबसे अच्छा उदाहरण दिया है जो वाकई देखने लायक है। 
यह रही केरल की वो तस्वीर
ट्वीट के मुताबिक बताया जा रहा है कि यह फोओ केरल के थालासेरी की है। 

इस तस्वीर में क्या है खास
अगर आपके मन में यह बात चल रही है कि आखिरकार इस तस्वीर में ऐसा क्या है? तो बता दें कि ये फोटो सोशल डिस्टेंस को लेकर। इसमें लोग एक-दूसरे से एक निर्धारित दूरी पर खड़े हुए हैं। ताकि कोरोना वायरस की चपेट में आने से बचा जा सके। 
सामने आए 170 से ज्यादा मामले
बता दें कि देशभर में कोरोना वायरस से जुड़े 206 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें से 4 की मौत भी हो चुकी है। वैसे केरल की ये वाली तस्वीर देख आपको कुछ सीख तो जरूर मिलेगी।
क्योंकि यहां पर लोग एक दूसरे से दूरी बनाए हुए है। ऐसे में आप भी ध्यान रखें हाथ धोते रहें। इसके अलावा सोशल डिस्टेंस बनाकर रखें तभी इस वायरस से हम और आप जीत सकते हैं। 

Desk Team