ज्योतिष शास्त्र में हस्तरेखा की विद्या का बहुत महत्व बताया गया है। हाथों की लकीरें और उनके आकार आपके भविष्य के बारे में बताते हैं। आपके भविष्य और व्यवहार के बारे में हाथों की लकीरों के साथ उंगुलियां और अंगूठा भी जानकारी देता है।

आज हम आपको अंगूठे के आकार के बारे में कुछ खास जानकारी देंगे। हम आपको अंगूठे के आकार-प्रकार या फिर उनके मुड़े न मुड़ने से कई तरह की स्थितियों से आपके बारे में कई तरह की जानकारी पता हो सकती है। लागों के बारे में ज्योतिष शास्त्र में हस्तरेखा, जन्म कुंडली से जानकारी प्राप्त हो सकती है इसके अलावा शारीरिक बनावट से भी आपके भविष्य के बारे में जाना जा सकता है।
जिस तरह से आपके बारे में हांथों के चिन्ह और नाखून कई तरह की जानकारी देती हैं उसी तरह से अंगूठा भी आपके बारे में बहुत कुछ बता सकता है। आपके व्यवहार, परिस्थितियों और आर्थिक स्थित के बारे में अंगूठा जानकारी दे सकता है। चलिए जानते हैं अंगूठे के आकार से आपके व्यवहार आदि के बारे में।
लंबा अंगूठा
तर्जनी उंगली के दूसरे पोर तक जिन लोगों का अंगूठा होता है दिल के बहुत ही अच्छे वह लोग होते हैं। यह लोग बुद्धिमान भी होते हैं साथ में नेकी बहुत ज्यादा इन लोगों में होती है। दूसरों की मदद के लिए यह लोग हमेशा आगे होते हैं। यह लोग शौकीन मिजाज के होते हैं साथ ही दिल खोल कर यह पैसा उड़ाते हैं।
छोटा अंगूठा
छोटा अंगूठा होना अच्छी बात नहीं होती। जिन लोगों का अंगूठा छोटा होता है उनके जीवन में आर्थिक समस्या होती है। इन लोगों के जीवन में धन बहुत मुश्किल से आता है। जिन लोगों का अंगूठा छोटा होता है वह उधार की जिंदगी जीते हैं और कही न कहीं इनका पैसा डूब जाता है। इतना ही नहीं पारिवारिक जीवन भी इन लोगों का कुछ खास नहीं होता।
अधिक चौड़ा अंगूठा
अधिक चौड़े अंगूठे वाले लोगों बहुत धनी होते हैं। लेकिन यह बहुत खर्चीले होते हैं जिसकी वजह से यह अक्सर पैसा गलत जगह पर लगा देते हैं। बुरी लत के भी यह लोग बहुत जल्दी हो जाते हैं।
कम खुलने वाला अंगूठा
जिन लोगों का अंगूठा कम खुलता है उनका कोई भी काम सफल नहीं होता है। वह जो भी काम करते हैं उसमें बाधा हमेशा बनी रहती है। यह लोग बहुत मेहनत करते हैं सफल होने के लिए। इन लोगों के जीवन में कभी भी धन टिकता नहीं है।
नीचे पतला और ऊपर मोटा और गोल
जिन लोगों का अंगूठा नीचे से पतला और ऊपर से मोटा और गोलाई में होता है वह लोग दूसरों पर विश्वास जल्दी नहीं करते हैं। उन्हें हर किसी पर शक रहता है।
अंगूठा पतला और लंबा
जिन लोगों का अंगूठा पतला और लंबा होता है वह शांत और नर्म स्वभाव के होते हैं। यह लोग अपने परिवार और खुद को बहुत अच्छे से संभालते हैं। इनका व्यवहार बहुत कुशल होता है लेकिन वहीं भावुक भी यह बहुत होते हैं जिनकी वजह से इन्हें जिंदगी में बहुत बार घाटा भी होता है।
लंबा पतला अंगूठा

अंगूठा पीछे आसानी से चल जाए तो वह लाेग बहुत ही सुलझे और समझदार होते हैं। इन लोगों के पास कभी पैसे की कमी नहीं होती। साथ ही समाज में बहुत सम्मान भी इन लोगों को मिलता है।


Download Android App
Download iOS App



