Paytm ने ट्विटर पर अपना नाम बदलकर रख दिया ‘Binod’, यूजर्स ने शेयर किए मजेदार मीम्स

Summary :

इन दिनों ट्विटर पर ‘बिनोद’ नाम जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रकार की तस्वीरें, चुटकुले बिनोद नाम से छा रही हैं। ऐसे में सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स पर मीम्स

इन दिनों ट्विटर पर ‘बिनोद’ नाम जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रकार की तस्वीरें, चुटकुले बिनोद नाम से छा रही हैं। ऐसे में सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स पर मीम्स की तो बाढ़ आ गयी है। आखिर ये बिनोद कौन है इसके बारे में लेकर अभी तक भी किसी को कुछ पता नहीं है। इस नाम का कोई शख्श है या नहीं और इसका लेना-देना पेटीएम से है या नहीं कुछ नहीं पता।
सोशल मीडिया में बिनोद ट्रेंड पर चल रहा है। दरअसल यह तब ट्रेंडिंग में आया जब ‘बिनोद’ नाम अपने ट्विटर अकाउंट पर पेटीएम ने बदलकर रख दिया। बता दें कि पेटीएम को अपने ट्विटर अकाउंट का नाम बदलकर ‘बिनोद’ रखने का चैलेंज ‘गब्बर’ नाम के एक ट्विटर यूजर ने दिया था।

इसके बाद ये चैलेंज पेटीएम ने स्वीकार कर लिया। उसके बाद  ‘गब्बर’ के ट्वीट को टॉप पर पेटीएम ने ‘डन’ कमेंट के साथ पिन कर दिया। उसके ट्विटर पर बिनोद जमकर वायरल हो गया। भारत में बिनोद इस समय टॉप ट्रेंड्स में है। 

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

10.

11.

12.

13.

14.

15.

16.

17.

‘बिनोद’ कौन है?
 दरअसल एक यूट्यूब चैनल ने वीडियो साझा किया था वहीं से ‘बिनोद’ शब्द की शुरुआत हुई। अजीबो-गरीब कमेंट्स लोगों ने इस वीडियो पर किये जिसे प्रजेंटर्स अभ्युदय और गौतमी ने कमेंट सेक्शन में जाकर पढ़े। इसमें एक बिनोद थारू नाम के यूजर ने कमेंट में लिखा था कि, ‘बिनोद’। 

वीडियो के साथ ही यह कमेंट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद कमेंट में अन्य यूजर्स ने भी ‘बिनोद’ लिखना शुरू कर दिया। हालांकि बिनोद को लेकर ट्विटर यूजर्स भी कमेंट करना शुरू हो गए। ऐसे में पेटीएम को चैलेंज ‘गब्बर’ नाम के यूजर ने दिया। अपना ट्विटर पर नाम बदलकर पेटीएम ने भी चैलेंज लेते हुए बिनोद रख दिया। 

Desk Team