रिवर राफ्टिंग के दौरान हुए खतरनाक हादसा, तेज लहर से बिगड़ा बैलेंस, नदी में बह गए लोग

Summary :

माना कि रिवर राफ्टिंग एक बहुत ही मजेदार एक्टविटी है, जिसे करने में बहुत ज्यादा मजा आता है. लेकिन एक भयावह लहर सबकुछ तबाह भी कर सकती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रिवर राफ्टिंग करने वाले लोग अचानक बोट से उछलकर नदी में बह गए।

गर्मियों के दिनों में लोग आजकल ठंडी जगहों पर घूमना और वक्त बिताना पसंद करते हैं। जिन लोगों को एजवेंचर पसंद होता है, वो पानी में होने वाली तरह-तरह की खतरनाक एक्टिविटीज़ करना अच्छा लगता है। खासतौर पर लोग गर्मियों में सबसे ज्यादा रिवर राफ्टिंग जैसी खतरनाक एक्टिविटी बड़े शौक से करते हैं। भले ही रिवर राफ्टिंग करने में मजा आता है लेकिन ये एक्टिविटी जानलेवा भी साबित हो सकती है।
जो लोग रिवर राफ्टिंग करने का शौक रखते हैं उन्हें ये बात काफी अच्छे से पत होती है कि इससे उनकी जान को खतरा भी हो सकता है, लेकिन फिर भी वो राफ्टिंग करने से पीछे नहीं हटते हैं। माना कि रिवर राफ्टिंग एक बहुत ही मजेदार एक्टविटी है, जिसे करने में बहुत ज्यादा मजा आता है। हालांकि एक तगड़ा झटका पल में सब तबाह भी कर सकता है।
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ऐसा ही भयंकर नजारा देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में रिवर राफ्टिंग करते हुए लोगों के साथ अचानक एक हादसा हो जाता है जिसके बाद लोग बोट से उछलकर नदी में बह जाते है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग रिवर राफ्टिंग करने से पहले 10 बार सोचेंगे। ये वीडियो देखकर लोग काफी डर गए हैं।

वायरल हो रहे है वीडियो में तीन लोग तेज पानी के बहाव में रिवर राफ्टिंग करते दिख रहे हैं। तीनों लोग जिस बोट पर रिवर राफ्टिंग कर रहे हैं, उस बोट को रस्सी की मदद से आगे जा रही एक बोट से बांधा गया है। जैसे-जैसे आगे वाली बोट बढ़ती जा रही है, पीछे वाली बोट भी उसी डायरेक्शन में आगे बढ़ रही है। हालांकि एक जगह पर इतनी ऊंची लहर उठती है कि बोट में बैठे तीनों लोग हवा में उछलकर पानी में जा गिरते हैं।
ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है और अब तक क्लिप को लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं, वीडियो को 20 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है और काफी लोगों ने वीडियो पर कॉमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने कॉमेंट करते हुए लिखा, ‘बहती हवा सा था वो, कहा गया उसे ढूंढो।’ दूसरे यूजर ने कहा, ‘दुआ करती हूं कि ये सभी लोग सेफ हों। प्लीज ये एक्टिविटी बिना लाइफ जैकेट पहनें न करें।’ एक अन्य यूजर ने कहा, ‘आ गया स्वाद।’

Desk Team