फ्लाइट में कभी खाना तो कभी सीट से जुड़ी कंप्लेंट खबरें सामने आती रहती हैं। लेकिन अब इन नकारात्मक खबरों के बीच पौलेंड की एलॉट पोलिश एयरलाइंस ने एक बहुत ही खूबसूरत वीडियो साझा किया है। वीडियो में पायलट अपनी फ्लाइट अटेंडेंट गर्लफ्रेंड को प्रपोज करता है। दिल छू लेने वाले प्रपोजल का वीडियो लोगों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

कैप्टन ने किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैप्टन हैंक PA system से अपना परिचय देते है और अपनी प्रेम कहानी के बारे में बताते हुए भावुक हो जाते हैं। उन्होंने कहा, “आज की उड़ान में एक बहुत ही खास शख्स है और मुझे उम्मीद है कि वह किसी चीज की उम्मीद नहीं करेगी। देवियो और सज्जनों, लगभग डेढ़ साल पहले इस नौकरी में मेरी मुलाकात सबसे अमेजिंग शख्स से हुई जिसने मेरी जिंदगी पूरी तरह से बदल दी”।
ये वीडियो LOT Polish Airlines ने शेयर किया है।
हैंक हाथ में गुलदस्ता पकड़े हुए पीए सिस्टम पर अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहते हैं, “तुम मेरे लिए सबसे कीमती हो। तुम मेरा सबसे बड़ा सपना सच होने जैसा हो। यही कारण है कि मुझे तुमसे एक एहसान चाहिए, हनी। क्या तुम मुझसे शादी करोगी?” उन्होंने ये सवाल अपनी प्रेमिका से घुटने के बल बैठते हुए पूछा। इसके बाद फ्लाइट अटेंडेंट, पाउला, दौड़ती हुई आती है और कैप्टन को गले लगा लगाते हुए “हां” कहती है। इसके बाद विमान में यात्रियों ने कपल के लिए खुशी मनाई।
यूजर्स भी जमकर लुटा रहे प्यार
बता दें, ये पोस्ट लॉट पोलिश एयरलाइंस ने फेसबुक पर साझा किया। साथ ही लिखा, “बोर्ड पर सगाई! कैप्टन कोनराड ने क्राको की उड़ान के दौरान परिचारिका पाउला को प्रपोज किया, वह शहर जहां वे पहली बार मिले थे। आज आप इससे ज्यादा मार्मिक कुछ नहीं देखेंगे”। शेयर किए गए वीडियो को अब तक लगभग 9 लाख बार देखा जा चुका है और 17,000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और जमकर प्यार लुटा रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



