ये बच्चा पीएम मोदी और डॉनल्ड ट्रंप के साथ सेल्फी खींचकर बना सुपरस्टार, जानिए कौन है

Summary :

क्या कभी आपने ऐसा सोचा है कि अगर आपको दुनिया के दो दिग्गज नेताओं के साथ एक बार सेल्फी लेने का चांस मिल जाए तो ऐसी स्थिति में आप क्या करेंगे?

क्या कभी आपने ऐसा सोचा है कि अगर आपको दुनिया के दो दिग्गज नेताओं के साथ एक बार सेल्फी लेने का चांस मिल जाए तो ऐसी स्थिति में आप क्या करेंगे? वैसे तो आप यही सोच रहे होंगे यह थोड़ा सा मश्किल भी हो सकता है। लेकिन हाउडी मोदी कार्यक्रम में शामिल एक 9 साल के युवक ने इस मुश्किल काम को बेहद ही आसानी से हेंडल कर लिया। 
जी हां यह बच्चा मोदी और ट्रंप को रोककर उनके साथ बड़े मजे के साथ सेल्फी लेते हुए दिखाई दिया। जिसकी वजह से ये रातोंराम सोशल मीडिया का चमकता हुआ सितरा बन गया। ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम में आयोजित हाउडी मोदी कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप  भी इस प्रोग्राम में शामिल हुए। 
जब ट्रंप कार्यक्रम स्थल पर गए तब वह मोदी जी के साथ मुख्य समारोह स्थल की ओर जा रहे थे। दोनों नेता एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए आगे अपने कदम बढ़ा रहे थे। इसी दौरान एक बच्चा मोदी और ट्रंप के साथ सेल्फी लेने के बाद से चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सोशल मीडिया पर सब लोग इस लक्की बच्चे के बारे में सवाल पूछ रहे हैं। 
दरअसल हुआ कुछ ऐसा मंच पर जाने से पहले कुछ भारतीय बच्चे दोनों नेताओं के स्वागत के लिए पारंपरिक कपड़े पहने बाहर खड़े हुए थे। उसी समय पीएम मोदी और ट्रंप मुस्कुराते हुए आगे जा रहे थे। पीएम मोदी ट्रंप  का हाथ थामे बस आगे जाने ही लगे थे कि इतने में ट्रंप  ने इस बच्चे के हाथ में मोबाइल देखा और वो वहीं रुक गए। इस बीच उन्होंने बच्चे से कुछ पूछा भी लेकिन तब पीएम मोदी आगे बढ़ चुके थे लेकिन बच्चे के आग्रह के बाद ट्रंप  वहीं रुक गए। उन्हें देख पीएम मोदी भी ठहर गए। 
बता दें कि सफेद ड्रेस पहने यह बच्चा पीएम मोदी और ट्रंप  के साथ एक सेल्फी लेना चाहता था। दोनों नेता भी इस बच्चे की बात को सुनकर सेल्फी लेने के लिए तैयार हो गए और बच्चे के साथ एक सेल्फी ली। सेल्फी हो जाने के बाद पीएम मोदी ने इस बच्चे की पीठ थपथपाई और ट्रंप  बच्चे से हाथ मिलाकर आगे बढ़े।

सात्विक भारतीय मूल का नागरिक 
एक वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक इस बच्चे का नाम सात्विक हेगड़े है जिसकी उम्र 9 साल है। बच्चे के माता-पिता का नाम प्रभाकर हेगड़े एवं मेधा हेगड़े है। सात्विक कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले का रहने वाला है। सात्विक की योग में बहुत रुचि है। योग का कार्यक्रम खत्म हो जाने के बाद सात्विक लाइन में खड़ा हुआ था ताकि उनकी दोनों दिग्गज नेताओं के साथ एक सेल्फी हो सके। 

Desk Team